होम / Digvijay Chautala’s Statement : आने वाले चुनावों में भाजपा का सफाया होगा : दिग्विजय चौटाला

Digvijay Chautala’s Statement : आने वाले चुनावों में भाजपा का सफाया होगा : दिग्विजय चौटाला

• LAST UPDATED : April 5, 2024
  • इंडिया न्यूज से खास बातचीत में दिग्विजय ने दिया बयान

India News (इंडिया न्यूज), Digvijay Chautala’s Statement, चंडीगढ़ : भिवानी में आज जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बड़ा बयान दिया। यहां उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा पूरी तरह से साफ हो रही है। हरियाणा ऐसा प्रांत होगा, जहां भाजपा इक्का-दुक्का सीटों तक ही सीमित रह जाएगी।

इंडिया न्यूज से खास बातचीत में दिग्विजय ने यह भी कहा कि भाजपा ने सीएम बदला तो हमने सरकार में शामिल न होने का फैसला लिया। इसके अलावा भाजपा ने न 2 सीटों की मांग मानी और न ही 5,100 पेंशन। भाजपा अपने वादों से मुकरी है। हमारे पास 10 विधायक हैं, इक्का दुक्का असमंजस में थे।

रंग बदलने वालों का हश्र जल्द सबके सामने होगा

वहीं उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी के मनाने से कोई नहीं मानता, ऐसे लोगों को जनता मना देगी। रंग बदलने वालों का हश्र जल्द ही सबके सामने होगा। सभी 10 सीटों की जजपा को एक साथ घोषणा करनी थी लेकिन डॉक्टर अजय सिंह ने जनता के बीच जाकर भिवानी महेंद्रगढ़ कैंडिडेट की घोषणा की।

दिग्विजय बोले – सारा हरियाणा हमारा परिवार

वहीं परिवार से एक सदस्य के चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय बोले कि सारा हरियाणा हमारा परिवार है। खुद के फरीदाबाद या हिसार से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले-सब मीडिया की फैलाई चर्चाएं हैं। पार्टी जहां से जिम्मेदारी देगी वहां से पूरी निष्ठा से चुनाव लडूंगा। जो हमारी पार्टी में नहीं वो भी हमारा परिवार ही है। अच्छे लोग जीतकर आए यही हमारी इच्छा है। वहीं कहा कि भाजपा ने जनता के हितों से खेला है इसलिए इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

हमने राजनीति धर्म निभाया

दिग्विजय ने यह भी कहा कि गठबंधन में रहते हुए हमने कभी मनोहर लाल की न प्रशंसा की और न विरोध। पार्टी के साथ आए तो सीमाओं में बंधा। अब अलग हैं तो जनता के हितों के अनुरूप काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Vijay Sankalp Yatra in Ambala : जनता तीसरी बार फिर मोदी को पीएम बनाएगी : नायब सैनी

यह भी पढ़ें : Former MLA Association Met The CM Nayab Saini : पूर्व विधायकों को सता रहा जान का डर, कहीं प्रचार के दौरान उनके ऊपर भी न हो जाए हमला 

यह भी पढ़ें : Randip Surjewala’s Statement On His Viral Video : सुरजेवाला का आरोप – भाजपा की आईटी सेल ने तोड़-मरोड़ कर पेश की वीडियो 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox