होम / Retired Soldier’s Body Found In Fridge : सोनीपत में रिटायर्ड फौजी की हत्या, फ्रिज में मिला शव

Retired Soldier’s Body Found In Fridge : सोनीपत में रिटायर्ड फौजी की हत्या, फ्रिज में मिला शव

• LAST UPDATED : April 17, 2024
India News (इंडिया न्यूज), Retired Soldier’s Body Found In Fridge : सोनीपत जिला के खरखोदा के गांव रोहणा में रिटायर्ड फौजी की हत्या का मामला सामने आया है। फौजी का शव दुकान में रखे फ्रिज से बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार पूर्व फौजी वीरेंद्र 13 अप्रैल से लापता था और उसके परिवार ने 15 अप्रैल को खरखोदा थाना में अपहरण का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद जब परिवार दुकान पर पहुंचा तो बदबू आने के बाद भी फ्रिज को खोला गया और शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया, वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।

Retired Soldier’s Body Found In Fridge : 13 अप्रैल से वीरेंद्र था लापता

जानकारी अनुसार गांव रोहणा निवासी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल से उसका पति वीरेंद्र (50) लापता है। उसका पति 13 अप्रैल को घर से एनएच-334बी के पास अपनी चाय-शीतल पेय की दुकान पर गए थे। जब वह वापस घर नहीं लौटा तो वह उसे देखने के लिए दुकान पर गए थे। वहां पहुंचने पर दुकान बंद मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आसपास तलाश शुरू की, जहां उसका कोई सुराग नहीं मिला तो गीता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गीता की शिकायत पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

डीप फ्रीजर से बदबू आ रही थी

मंगलवार की रात को मृतक वीरेंद्र का बेटा अपने चाचा के साथ दुकान पर खड़ी बाइक लेने गया तो अंदर डीप फ्रीजर बंद था। डीप फ्रीजर से बदबू आ रही थी। जिस पर उन्होंने फ्रीजर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए, फ्रीजर के अंदर वीरेंद्र का शव पड़ा था। उसने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Anil Vij’s Taunt On Raising Questions On EVM : कांग्रेस ने अभी से भूमिका बनानी प्रारंभ कर दी कि हारने के बाद ईवीएम को लेकर कैसे रोना है व क्या कहना है : पूर्व मंत्री अनिल विज

यह भी पढ़ें : Sex Racket Caught In Gurugram : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 17 युवतियां और 4 युवक मौके पर पकडे 

यह भी पढ़ें : Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox