होम / Former Union Minister Vinod Sharma On Parshuram Jayanti : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा -भगवान परशुराम ने जो शिक्षा दी, उसकी सभी को है आवश्यकता 

Former Union Minister Vinod Sharma On Parshuram Jayanti : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा -भगवान परशुराम ने जो शिक्षा दी, उसकी सभी को है आवश्यकता 

• LAST UPDATED : May 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Former Union Minister Vinod Sharma On Parshuram Jayanti : रविवार को कर्ण नगरी में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मंच से सभी बिरादरियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आए सभी लोगों को मेरा नमन है। आज यहां कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं। आप सुबह से लोग निरंतर बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो धूप में भी बैठे हैं। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी रही तो, उसके लिए भी मंच से उन्होंने क्षमा याचना की और इतनी गर्मी में भी सहजता से कार्यक्रम को सुनने पर सबका धन्यवाद किया। पंडित विनोद शर्मा ने जन्मोत्सव पर 3 बार भगवान परशुराम की जयकारे लगावाए।

मनोहर लाल ने प्रदेश में किसी के लिए भी कभी द्वेष नहीं रखा : विनोद शर्मा

वहीं उन्होंने मनोहर लाल को भी जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि मनोहर लाल ने प्रदेश में किसी के लिए भी कभी द्वेष नहीं रखा। हमेशा सभी लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार किया है। हर गरीब के बच्चे को उसकी योग्यता के साथ नौकरी दी। उनके मन में हमेशा सेवा का भाव है।

गरीब और कमजोर का हमेशा साथ देना है

भगवान परशुराम ने जो शिक्षा दी है, उसकी सभी को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर का हमेशा साथ देना है और इसी शिक्षा का अनुसरण करते हुए हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। किसी भी समाज की मजबूती उसकी कार्यप्रणाली है, उसके दूसरों के दुख दर्द को समझना जरूरी होता है।

Former Union Minister Vinod Sharma On Parshuram Jayanti : राजनीति कभी भी बुरी नहीं होती

राजनीति कभी भी बुरी नहीं होती ऐसा हो सकता है कि राजनीति करने वाले कुछ लोग सही न हों। अगर समाज को नीचा दिखाने का काम किया जाए तो वह अच्छी राजनीति नहीं है। मोदी के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है वह 50 वर्षों में भी नहीं हुआ। देश का भविष्य मोदी जी के हाथों में ही सुरक्षित है। धारा 370 के हटने से ही कश्मीर में शांति है। वहीं उन्होंने 10 हजार बच्चों की लिस्ट भी दिखाई जिनको नौकरियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma On Parshuram Jayanti : भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बोले कार्तिकेय शर्मा, कहा, शस्त्र के साथ शास्त्र का ज्ञान जरूरी : सांसद कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Birth Anniversary Program : सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले, भगवान परशुराम किसी एक बिरादरी के नहीं बल्कि 36 बिरादरी के, देखें LIVE अपडेट्स

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox