होम / …मंत्री जी जांच कराइए नगर निगम में है भ्रष्टाचार का बोलबाला

…मंत्री जी जांच कराइए नगर निगम में है भ्रष्टाचार का बोलबाला

• LAST UPDATED : July 31, 2021

अंबाला

अंबाला मे भ्रष्टाचार को लेकर स्वस्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री हरियाणा अनिल विज को  शिकायत सौपी गई है। कैंबिनेट मंत्री अनिल विज को सौपी शिकायत में भ्रष्टाचार के कई कर्मचारियों पर सीधे आरोप लगाए गए हैं और पूरे मामले पर  सिलसिलेवार उठाया गया है। सिटी मे नगर निगम में भ्रष्टाचार से आम जनता  तंग हैं। कुछ विभाग में बिना पैसा दिए काम नहीं होते लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं।

जानिए क्या है आम आदमी की शिकायत

कुरुक्षेत्र निवासी विनोद कुमार ने स्वस्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री अनिल विज को सौपी शिकायत में कहा कि नगर निगम की बिल्डिंग  ब्रांच में एनडीसी को लेकर धंधा चल रहा है। यहां पर बिना सेवा शुल्क लिए कोई काम नहीं होता है। इस शिकायत में एक अभियंता के नाम से भी शिकायत की गई है। इस ब्रांच के खिलाफ एक विजीलेंस इंक्वायरी पेडिंग है। शिकायत में एक और बिंदु को उजागर किया गया है। इसमें कहा गया कि निगम के रेंट ब्रांच का इंपु्रमेंट ट्रस्ट का रेकार्ड 5 जुलाई 2017 को गुम हो गया था। इस मामले में पुलिस शिकायत भी हुई लेकिन कोई कार्रवाइ्र नहीं हुई। हालात यह है कि बिना रेकार्ड के विकास विहार की रजिस्ट्री का काम पैसा लेकर किया जा रहा है।


नगर निगम में स्क्रैप घोटाला 11/4/2016 में किया गया था। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत में कहा गया कि 4/8/2017 को हाउस टैक्स ब्रांच का रेकार्ड निगम आफिस से बाहर कैसे गया, किसके कहने से गया। उस मामले की जांच में भी कुछ नहीं हुआ है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जो अधिकारी अपनी नियुक्ति से लेकर अभी तक नगर निगम में ड्यूटी कर रहे हैं उनका ट्रांसर्फर अंबाला से अन्य स्थानों पर किया जाए। दी गई शिकायत में यही भी कहा गया कि कुछ अधिकारी एमएलए के है जो किसी से नहीं डरते हैं और मनमानी करते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox