होम / जानिए नन्हे से किसान ने क्या कहा तीनों कृषि कानूनों पर

जानिए नन्हे से किसान ने क्या कहा तीनों कृषि कानूनों पर

• LAST UPDATED : August 14, 2021

सिरसा

देश भर के किसान कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन कर रहे है वही एक नन्हा सा किसान भी केंद्र सरकार और तीनों कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रहा है। राजस्थान के भरतपुर का यह नन्हा सा बालक अंगद सिंह केवल 8 साल का है और इतनी छोटी सी उम्र में बच्चे के ज्ञान को देखते हुए हर कोई उसकी तारीफ के पुल बांध रहा है। महज 8 साल का अंगद सिंह नाम का बच्चा बड़ी बेबाकी से तीनों कृषि कानूनों के नुकसान के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी दे रहा है।

बता दे कि यह नन्हा सा किसान महाराजा सूरजमल का वंशज है। अब तक अंगद सिंह 1 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुका है और अपने सफर के दौरान लाखों किसानों को तीनों कृषि कानूनों के नुकसान के प्रति जागरूक भी कर चुका है। अब तक अंगद सिंह 5 राज्यों का सफर तय कर चुका है और पिछले 8 महीनों से दिल्ली सहित अनेक बॉर्डरों पर केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शामिल भी हो चुका है।

 

नन्हे किसान अंगद सिंह ने बड़ी बेबाकी के स्वरूप में कहा कि केंद्र सरकार बार बार कहती है कि तीनों कृषि कानून किसानों के हक़ में है तो केंद्र सरकार इन तीनों कृषि कानूनों के फायदे ही बता दे। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान होगा। साथ ही अंगद ने कहा कि किसान लगातार तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार किसानों की मांग को दरकिनार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र ख़त्म हो चुका है। उन्होंने मोदी सरकार से जल्द इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।

 

इसके साथ MSP पर किसानों की फसल की बिक्री करवाने की भी मांग सरकार के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करते तो उसके बाद जो सरकार आएगी वे उनसे भी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करेंगे। अगर फिर भी ये तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते तो वे एक दिन पीएम बनने के बाद कृषि कानूनों को रद्द करेंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox