होम / स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मूलचंद शर्मा ने किया ध्वजारोहन

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मूलचंद शर्मा ने किया ध्वजारोहन

• LAST UPDATED : August 15, 2021

पलवल

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान समारोह में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ध्वजारोहन किया। उसके उपरांत परेड़ का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इसके पश्चात पीटी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि यहां फहरा रहा प्यारा तिरंगा हमारी स्वंतत्रता,स्वाभिमान और संर्घष का प्रतीक है। इसके लिए हमारे स्वंतत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरूद्घ नौ दशकों तक लंबा संर्घष किया,असहनीय यातनाऐं झेली,हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमा और असंख्य कुर्बानियां दी। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों,वीर शहीदों और सीमाओं के प्रहरियों को नमन किया। उन्होंने  देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों को आजादी के अमृत महोस्सव की विशेष रूप से बधाई दी।

 

परिवहन मंत्री मूलचदं शर्मा ने कहा कि हरियाणा को गर्व है कि हमने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। अंबाला से 8 मई 1857 को स्वंतत्रता आंदोलन की पहली चिंगारी फूटी थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में सबसे ज्यादा सैनिक हरियाणा प्रदेश से थे। हरियाणा प्रदेश के वीरों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। हमारे सैनिकों ने 1962,1965,1971 के विदेशी आक्रमणों व ऑप्रेशन कारगिल के दौरान वीरता की नई मशाल पेश की है। प्रदेश के वीर कभी भी राष्ट्रिय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने अमूल्य प्राणों की आहूति देने से पीछे नहीं हटे है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox