होम / बंचारी में महंत की त्रिशूल मारकर हत्या…जानिए पूरी खबर 

बंचारी में महंत की त्रिशूल मारकर हत्या…जानिए पूरी खबर 

• LAST UPDATED : August 19, 2021

पलवल /ऋषि भारद्वाज

पलवल के  होडल मुंडकटी थाना अंर्तगत गांव मे  बंचारी के मंदिर पर रहने वाले महंत की त्रिशूल मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद मृतक महंत के शव को थिनर से जलाने की कोशिश की गई। हत्या के कारणों का खुलाशा नहीं हो सका है। लेकिन फिर भी पुलिस की सूंई साथी महंत की तरफ इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया हैै।

 

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव बंचारी स्थित मंदिर पर रहने वाले महंत की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौकामुआयना किया। शव की पहचान चरणगिरी महाराज के तौर पर की गई। शव कंबल से ढक़ा हुआ था और जब कंबल हटाकर देखा तो पूरा शरीर जला हुआ था। छाती पर तेजधार हथियार के निशान थे। पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि मृतक पर त्रिशूल से हमला किया गया है और बाद में उसे थिनर केमिकल से जलाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वह इस बारे में गांव निवासी नरवीर ने बताया कि चरण गिरी महाराज उसके गांव के मंदिर पर पिछले करीब 20 वर्षों से रह रहे थे। उनका आरोप है कि बीती रात को महंत के पास मोनी महाराज आए हुए थे। उन्हें उसी पर शक है कि हत्या उसी ने की है। हत्या के बाद से महाराज गायब हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox