होम / वीआईपी नहीं आए तो खुद कर लिया ओवर ब्रिज का उद्घाटन…

वीआईपी नहीं आए तो खुद कर लिया ओवर ब्रिज का उद्घाटन…

• LAST UPDATED : August 23, 2021

जींद/ रोहतास भोला

किसी वीआईपी के आने से पहले ही गांव वालों ने खुद ही कर दिया ओवर ब्रिज का उदघाटन जींद में जब कई दिन से तैयार रेलवे ओवरब्रिज को प्रशासन ने आवाजाही के लिए नहीं खोला तो गांव वालों ने एक बेटी से रिबन कटवा कर खुद ही ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन कर लिया और इसी के साथ ओवरब्रिज का आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

जींद के पास गांव पांडु पिंडारा में जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बीते दस महीने से तैयार था। 12 अगस्त को कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ट्रायल भी कर लिया था। सब कुछ ठीक होने के बावजूद पुल को आवाजाही के लिए नहीं खोला गया था। प्रशासन किसी वीआईपी से पुल का उदघाटन करवाने के इंतजार में था। लेकिन ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया, और गांव की बेटी से ही फीता कटवाकर पुल का शुभारंभ कर दिया।

 

एनएचएआई ने जींद-गोहाना रोड को दस मीटर चौड़ा करने के प्रोजेक्ट का तीन साल पहले टेंडर दिया था। पिंडारा में आरओबी भी उसी प्रोजेक्ट में शामिल था। नवंबर 2019 में यह पुल बनकर तैयार होना था। लेकिन ठेकेदार ने काफी धीमी गति से काम किया। बीच-बीच में महीनों तक काम बंद भी रहा। इससे वाहन चालकों को खूब परेशानी हो रही थी। सबसे ज्यादा परेशानी पिंडारा के ग्रामीणों को हो रही थी। क्योंकि गोहाना की तरफ जाने वाले सभी वाहन पिंडारा गांव के अंदर से गुजर रहे थे। इस कारण बच्चों का गलियों में निकलना बंद हो चुका था। पिंडारा की गलियों में दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती थी। कई बार जाम भी लग जाता था। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने ठेकेदार से सर्विस लेन भी बनाने की भी मांग की थी, लेकिन चार महीने पहले ही ठेकेदार ने सर्विस लेन बनाई। ढाई साल तक लोग खूब परेशान रहे। अब पुल तैयार होने के बावजूद वाहनों की आवाजाही नहीं की जा रही थी। ऐसे में रविवार सुबह ग्रामीणों ने नारियल फोड़कर पत्थर हटा दिए और वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी।

 

 

ग्रामीणों ने पंच जसविंदर लाकड़ा की बेटी खुशी लाकड़ा के हाथों से रिबन कटवाया और नारियल फोड़कर आरओबी को आम जनता के लिए खोल दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल बनकर तैयार हो चुका है, फिर भी आवाजाही शुरू नहीं की जा रही थी। आरओबी शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिल गई है, और पिंडारा के लोगों ने राहत की सांस ली है। हम आपको बता दे कि यहां के लोग लम्बे समय से इस ओवर ब्रिज के बनने की इंतजार कर रहे थे। लेकिन ओवरब्रिज का निर्माण लेट पर लेट होता जा रहा था। यह ब्रिज नवंबर 2019 में बनकर तैयार होना था। लेकिन यह जाकर अगस्त 2021 में तैयार हुआ। अब 10 दिन से ब्रिज बनकर तैयार था, और प्रशासन किसी वीआईपी के आने का इंतज़ार कर रहा था। लेकिन इंतजार करते करते यहां के लोगों का सब्र का बांध टूट चुका था। और इसी के साथ ही बिना प्रशासन के इंतजार किए खुद गांव के लोगों ने इस ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। रिबन काटने की रस्म गांव की ही एक बेटी से करवाई गई।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox