होम / नगर निगम और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने क्या किया ऐलान… जानिए

नगर निगम और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने क्या किया ऐलान… जानिए

• LAST UPDATED : August 24, 2021

रोहतक/ सुरेंद्र

रोहतक में कोरोना संक्रमण के चलते नगर पालिका,नगर निगम और नगर परिषद के जिन कर्मचारियों की मौत हुई है। उनके परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व कर्मचारियों को ₹4000 जोखिम भत्ता तथा समान काम समान वेतन की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं। रोहतक में भी आज नगर निगम के सफाई कर्मचारी 2 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर चले गए और उन्होंने ऐलान कर दिया कि अगर 25 तारीख तक सरकार उन्हें बुलाकर उनकी मांगे नहीं मानती है, तो 27 तारीख को पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक इकाई के प्रधान संजय बिड़लान का कहना है कि सरकार बात करने के लिए तो बुला लेती है लेकिन उनकी मांगों पर सहमति बनने के बावजूद भी अमल नहीं किया जाता। उसी के मद्देनजर काफी लंबे समय से वे आंदोलन कर रहे हैं और फिलहाल 24 व 25 अगस्त को नगर पालिका नगर निगम व नगर परिषद के सफाई कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर चले गए हैं। अगर भूख हड़ताल के बाद भी सरकार ने उन्हें बुलाकर मांगों को लागू नहीं किया, तो 27 तारीख को पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी तथा अन्य विभागों से संबंधित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox