होम / जीन्द में इनेलो की सम्मान दिवस रैली : भाजपा नेता चौधरी वीरेन्द्र सिंह भी पहुँचे

जीन्द में इनेलो की सम्मान दिवस रैली : भाजपा नेता चौधरी वीरेन्द्र सिंह भी पहुँचे

• LAST UPDATED : September 25, 2021

जीन्द

जीन्द में आज इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया गया। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती पर आयोजित इस रैली में कई क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की। जम्मू कश्मीर से पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पहुंचे। पंजाब से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी शिरकत की। बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रतिनिधि के तौर पर जेडी के महासचिव केसी त्यागी भी उपस्थित रहे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने अचानक पहुंचकर सबको चौंका दिया। देश में तीसरा मोर्चा बनाने के बारे भी मंथन रैली में हुआ।

अपने संबोधन में पंजाब के उप मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उपस्थित जन से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने प्रदेशों में रीजनल पार्टियों की सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि जो दुख तकलीफ रीजनल पार्टी समझ सकती है वह दुख तकलीफ दिल्ली में बैठे नेता नहीं समझ सकते। वहीं मंच पर बैठे नेताओं से देश की सारी राजनीतिक पार्टियों को एक झंडे के नीचे लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक सारी रीजनल पार्टियां एक झंडे के नीचे इक्टठी नहीं होगी तब तक एक आवाज बुलंद नही की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम ओमप्रकाश चौटाला अच्छे से कर सकते है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को हर स्टेट में जाकर विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करना चाहिए।

जम्मू कश्मीर से आये पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि सरकार को यह कानून वापिस लेना चाहिए और किसानों के हित में नया कानून बनाना चाहिए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपना आंदोलन लाठी और पत्थरों से नहीं बल्कि गांधी जी के शांतिपूर्ण तरीके से चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है धारा 370 खत्म करके भारत को मजबूत किया है। मै कहता हू कि मजबूत नहीं किया कमजोर किया है। अब्दुला ने कहा कि राम अकेले बीजेपी और आरएसएस के नही बल्कि पूरी दुनिया के हैं। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता वीरेंद्र सिंह ने रैली में पहुंचकर सबको चौंका दिया। इनेलो की रैली में चौधरी वीरेन्द्र सिंह का अचानक पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। चर्चा होने लगी कि क्या चौधरी वीरेन्द्र सिंह इनेलो में शामिल हो गए हैं। इस सबका जवाब देते हुए चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी में हुं और यहां चौधरी देवीलाल की जयंती पर नमन करने आया हुँ। इस प्रकार के कार्यक्रम में मुझे आगे भी जब भी बुलाया जाएगा तो मैं आउँगा। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में रैली के आयोजक व इनेलो के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वे 3200 नौकरियों के लिए 10 साल की सजा काटकर आए है। आगे जब भी उनका राज आएगा तो वे हर व्यक्ति को रोजगार दिलाएगें चाहे उसके लिए उन्हें फांसी के फंदे पर क्यों न चढ़ना पड़े।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox