होम / 75 वर्ष 75 बच्चे 75 मीटर का तिरंगा…जानिए पूरी खबर

75 वर्ष 75 बच्चे 75 मीटर का तिरंगा…जानिए पूरी खबर

• LAST UPDATED : September 29, 2021
अंबाला / अमन कपूर
अंबाला के  सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को शिक्षा विभाग अब पर्वतारोहण के गुर सिखाएगा। आजादी के 75 वें वर्ष को ध्यान रखते हुए 75 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 75 मीटर का झंडा हिमाचल के लाहौल क्षेत्र में 6111 फीट ऊंची यूनिम पिक पर फेहरायंगे। अंबाला से 12वीं में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्रा ईशा का पर्वतारोहण अभियान के लिए चयन हुआ है।
शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को पर्वतारोहण के गुर सिखाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से हिमाचल के लाहौल स्पीति क्षेत्र में 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ बर्फीली पहाड़ियों से घिरी यूनम पीक का चयन किया गया है।
जहाँ पर दिव्यांग स्कूली बच्चे 12 दिन तक चलने वाले पर्वतारोहण कैंप में अनेक प्रकार के एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। कैम्प में कक्षा 9वीं से 12वी तक के बच्चों का चयन किया गया है। आजादी के 75वें वर्ष को ध्यान में रखते हुए 75 प्रतिभागी बच्चे इस पर पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लेंगे।
जो चोटी पर पहुंचकर 75 मीटर की लंबाई वाला तिरंगा फहराएंगे। अंबाला से 12 वी में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्रा ईशा का पर्वतारोहण अभियान में चयन हुआ है। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर को 12 दिनों की पर्वतारोहण यात्रा को हरियाणा के मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।
अभियान से पहले छात्रों को पंचकूला में 2 दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। इस अभियान से दिव्यांग बच्चों में विश्वास व आत्मनिर्भरता की वृद्धि होगी अंबाला से 12 वीं की छात्रा ईशा इस पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लेगी जो फिलहाल अपनी स्पेशल टीचर के साथ पंचकूला ट्रेनिंग सेशन में गई है ।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox