होम / Arvind Kejriwal Updates : केजरीवाल जमानत के बाद आज जाएंगे हनुमान मंदिर

Arvind Kejriwal Updates : केजरीवाल जमानत के बाद आज जाएंगे हनुमान मंदिर

• LAST UPDATED : May 11, 2024
  • कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का किया था धन्यवाद; आज 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

India News (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल मिली जमानत के बाद आज हनुमान मंदिर में माथा टेकने जाएंगे। जी हां, वे कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। तदोपरांत दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इतना ही नहीं आज शाम हीमहरौली और कृष्णा नगर में रोड शो भी करेंगे।

केजरीवाल जानें इतने दिन तिहाड़ जेल में बंद रहे

आपको जानकारी दे दें कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल 39 दिनों तक तिहाड़ जेल में बंद रहे। कोर्ट द्वारा उन्हें 1 जून यानी 22 दिनों के लिए राहत दी गई है। 2 जून को उन्हें हर हाल में तिहाड़ में सरेंडर करना होगा।

जमानत से पत्नी सुनीता केजरीवाल और समर्थकों में खुशी

केजरीवाल की जमानत से पत्नी सुनीता केजरीवाल और समर्थक काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। केजरीवाल को जमानत मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी ने खुशी जाहिर की है। पार्टी ने कहा कि यह सत्य की जीत है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत भी बताई। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा पर जमकर हमला भी बोला। ममता बनर्जी ने भी खुशी व्यक्त की।

पंजाब सीएम मान भी तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे थे

केजरीवाल के स्वागत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे। वहीं आप नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोग आज के दिन का इंतजार कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल की रिहाई पूरे इंडिया गठबंधन के लिए गेमचेंजर साबित होगा। भाजपा समझ गई है कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई से उन्हें उन राज्यों में भी बड़ा नुकसान होने वाला है जहां आप लड़ भी नहीं रही।

केजरीवाल पर गंभीर आरोप जरूर, पर दोष साबित नहीं : कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उदारवादी दृष्टिकोण उचित है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह समाज के लिए खतरा नहीं है। उन पर गंभीर आरोप जरूर हैं पर अभी तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया।

यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल को मिली अंतरिम जमानत, कर सकेंगे चुनाव प्रचार

यह भी पढ़ें : Amarnath Yatra 2024 : इस बार 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox