होम / Sitapur UP Big Crime : मां को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, फिर किया सुसाइड

Sitapur UP Big Crime : मां को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, फिर किया सुसाइड

• LAST UPDATED : May 11, 2024
  • आरोपी ने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा

India News (इंडिया न्यूज), Sitapur UP Big Crime : उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर में आज एक बड़े अपराध की सूचना सामने आई है। यहां शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जी हां अपने ही परिवार के सदस्यों को युवक ने मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि आरोपी ने पहले अपनी मां को गोली मारी, फिर पत्नी की हथौड़े से वार कर जान ले ली।

इतना ही नहीं उसने अपने 3 बच्चों को भी नहीं बख्शा, उन्हें छत से फेंक दिया। इस कारण सभी पांच की मौत हो गई। इसके बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त ने खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली।

Sitapur UP Big Crime : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे

जानकारी के मुताबिक यहां गांव पल्हापुर निवासी अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार अलसुबह ही अपनी मां सावित्री (65), पत्नी प्रियंका (40), बेटा अद्वैत (6), बेटी अश्विनी (12) और छोटी बेटी अश्वी (10) को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी यहीं नहीं थमा, बाद में उसने भी सुसाइड कर लिया। इतने बड़े अपराध के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

युवक अक्सर नशे का आदी था

जानकारी यह भी सामने आई है कि युवक अक्सर नशे का आदी था। इसी कारण परिवार के सदस्य उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में भी परिवार में झगड़ा हुआ। अलसुबह ही व्यक्ति ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है।

यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल को मिली अंतरिम जमानत, कर सकेंगे चुनाव प्रचार

यह भी पढ़ें : Amarnath Yatra 2024 : इस बार 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा