होम / Loving Couple Commits Suicide : सोनीपत के होटल में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या 

Loving Couple Commits Suicide : सोनीपत के होटल में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या 

• LAST UPDATED : May 23, 2024
  • शादीशुदा महिला के अपने ही पति के मौसरे भाई से थे अवैध संबंध 

India News (इंडिया न्यूज), Loving Couple Commits Suicide : सोनीपत में एक होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव फंदे पर लटके हुए मिले। वहीं महिला के साथ क़रीब ढाई-तीन साल का बच्चा भी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने होटल से मिले पते के आधार पर परिजनों को बुलाया और बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कपल ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया

जानकारी मुताबिक गत दिवस एक महिला, पुरुष और एक ढाई साल का बच्चा गोहाना में रोहतक रोड पर स्थित होटल डायमंड में पहुंचे थे, जहां कपल ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया। रात को उन्होंने खाना भी खाया। व्यक्ति ने अपना नाम सतपाल (26) और महिला का नाम खुशबू बताया। सूत्रों के अनुसार दोनों भिवानी से आए थे। खुशबू विवाहित थी और अपने पति के मौसी के लड़के सतपाल के साथ चार दिन पहले घर से भागी थी। पुलिस जांच के अनुसार दोनों के अवैध संबंध थे।

परिजनों के आने पर पता चला कि वे पति-पत्नी नहीं, बल्कि प्रेमी युगल थे

वहीं गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को कमरे में जब कोई हलचल नहीं दिखी, तो दरवाजा खटखटाया गया। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो महिला और पुरुष फंदे पर लटके हुए मिले। दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के पास मौजूद मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के आने पर पता चला कि वे पति-पत्नी नहीं, बल्कि प्रेमी युगल थे। महिला की शादी हो चुकी थी और बच्चा उसका ही था।

यह भी पढ़ें : Accident In Fatehabad : फतेहाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत 

यह भी पढ़ें : Heat Wave Advisory Haryana : प्रदेश में गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox