होम / Sirsa Temperature : गर्मी का कहर, सिरसा में पारा 49 डिग्री तक पहुंचा

Sirsa Temperature : गर्मी का कहर, सिरसा में पारा 49 डिग्री तक पहुंचा

• LAST UPDATED : May 28, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Sirsa Temperature : प्रदेश में इस समय नौतपा चल रहा है। इस नौतपा के चौथे दिन देशभर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान में गर्मी से 5 लोगों की मौत हो गई। यहां हरियाणा के जिला सिरसा में तापमान 49 डिग्री तक दर्ज किया गया। यहां लोग बिना काम घरों से नहीं निकलते। पूरा दिन घरों में ही दुबके रहते हैं।

Sirsa Temperature : अस्पतालों में बढ़ गई बच्चों की ओपीडी

तापमान बढऩे के साथ ही प्रदेशभर में छोटे बच्चे तथा वृद्ध गर्मी की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। अधिकांश अस्पतालों में छोटे बच्चे तथा वृद्ध उपचार के लिए ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं।

वहीं इस समय में लोगों को चाहिए कि वे धूप में बाहर निकलने से बचें, विशेषकर बच्चे व बुजुर्ग। ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेय पदार्थों का प्रयोग करें। सूर्य की सीधी किरणों से बचें, जरूरी होने पर बाहर निकलते समय अपने शरीर को कपड़े या छाता लेकर निकलें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।

यह भी पढ़ें : Advisory on Heat Wave : प्रदेश में बढ़ रही लू से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें : Robbery in Bahadurgarh : कार शोरूम में साढ़े 7 लाख रुपए की लूट

यह भी पढ़ें : Ranjit Murder Case : पूर्व मैनेजर रणजीत हत्याकांड मामले में डेरामुखी राम रहीम समेत 5 बरी 

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox