होम / Manohar Lal’s Press Conference In Gurugram : चार जून को भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतकर फिर इतिहास रचेगी : मनोहर लाल

Manohar Lal’s Press Conference In Gurugram : चार जून को भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतकर फिर इतिहास रचेगी : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : May 28, 2024
  • भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने मंगलवार को गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय ‘गुरु कमल’ में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
  • बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर जताया दु:ख

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal’s Press Conference In Gurugram : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने मंगलवार को गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय ‘गुरु कमल’ में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चार जून को भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें (10 लोकसभा और एक विधानसभा) जीतकर फिर इतिहास रचेगी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनेगी। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। हमारी सरकार ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए काम किया है। देश की जनता जानती है।

विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया

पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट और एक करनाल की विधानसभा सीट पर कमल खिलाकर मोदी जी की झोली में डालेंगे। हमारे आंतरिक सर्वे और आकलन के अनुसार भाजपा हरियाणा में सभी सीटें जीत रही है। अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में राजग 360 से 370 सीटें जीत चुका है। अब सातवें चरण का चुनाव पूरा होते ही हम 400 का आंकड़ा पर कर लेंगे और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार का गठन होगा। मनोहर लाल ने कहा कि जनता जानती है कि देश का विकास कौन कर सकता है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि विधायक दौलताबाद का 25 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मनोहर लाल के साथ प्रेस वार्ता में पूर्व ओएसडी जवाहर यादव व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी साथ में थे।

Manohar Lal’s Press Conference In Gurugram : कई जगह बोगस मतदान हुआ

मनोहर लाल ने कहा कि रोहतक, सिरसा और एक आध अन्य जिलों में बोगस मतदान के विषय आ रहे हैं। हम इसकी जांच करवाएंगे और ऐसे कर्मचारियों को सेवा से बाहर करेंगे। जो बोगस मतदान करवाने में शामिल रहें हैं। इस बार युवाओं ने अपनी मर्जी से मतदान किया है। युवा जानते हैं कि भाजपा ही देश का विकास करने में सक्षम है।

विपक्ष में मतभेद बहुत ज्यादा

मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष में बहुत मतभेद हैं। उनके पास कोई एक नेता नहीं हैं। वे आपस में लड़ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ने कई राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ा है तो कई राज्यों में ये आमने सामने हैं। लेकिन राजग में ऐसा नहीं है। राजग ने सभी राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ा है। सभी को पता है कि राजग के साथ कौन-कौन से दल हैं।  देश की जनता को पता है कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। हर वर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने काम किया है। वहीं, इंडिया गठबंधन को पता ही नहीं कि किसको प्रधानमंत्री बनाएं।

कांग्रेस राम जन्मभूमि के नाम से डराती थी

मनेाहर लाल ने कहा कि कांग्रेस लोगों को राम जन्मभूमि के नाम से व धारा 370 हटाने के नाम पर डराती थी, कहती थी कि ऐसा किया तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाया, धारा 370 को हटाया और तीन तलाक को पीएम मोदी ने खत्म किया, लेकिन कहीं कुछ नहीं हआ। अब हर तरफ विकास हो रहा है। कांग्रेस के लोग मुसलमान को वोट बैंक के रूप में मानती है। वह उनके लिए काम कर रही है। कांग्रेस ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ऐसा नहीं होने देंगे।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं को ड्रोन दिए जा रहे हैं। महिलाओं के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबंध है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सांझा बाजार बनाया जा रहा है। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप का भी सहयोग करेंगे। ड्रोन से ड्रोन दीदी को रोजगार दिए जा रहे हैं। ड्रोन से खेती में काफी मदद मिलेगी। ड्रोन से कई काम आसान हुए। किसानों के लिए ड्रोन से बहुत मदद मिलेगी।

विपक्षी लोगों कर रहे झूठे वादे

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी लोग झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि 40 करोड लोगों को 100,000 रुपये कैसे दिए जाएंगे। ऐसा कोई प्लान उनके पास नहीं है। विपक्ष केवल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के लोग हार के डर से बौखलाए हुए हैं। इसलिए ये लोग अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को बरगलाने काम कर रहे हैं, लेकिन जनता इनके झासे में आने वाली नहीं है।

Manohar Lal’s Press Conference In Gurugram : रोजगार के लिए कई योजनाएं

भाजपा सरकार ही लोगों को रोजगार दे सकती है। सरकार ने रोजगार देने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। विपक्ष अग्निवीर योजना बंद करने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं जानते की यह योजना बेहद कारगर है। अग्निवीर योजना पर विपक्ष झूठ बोल रहा है। आर्मी से वापस आने पर हरियाणा के युवा को नौकरी दी जाएगी। हरियाणा के युवा को आर्मी के बाद गारंटीड जॉब देंगे। ऐस युवाओं को हर श्रेणी की नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी जॉब में आने वालों के लिए गारंटिट नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इजराइल में हर युवा को 3 साल के लिए आर्मी में रहना पड़ता है। इजराइल में हर युवा को आर्मी में जाना अनिवार्य। ऐसे ही अब भारत में भी युवा अग्निवीर योजना के तहत आर्मी में जाएंगे तो देश के साथ युवाओं और समाज का भी भला होगा।

लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई होगी

मनोहर लाल ने कहा कि चार लोगों ने 25000 लोगों की पेंशन रुकवा दी। लापरवाही बरतने के लिए अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। 4 जून के बाद इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता के तहत कोई भी पार्टी वोटर्स को परेशान नहीं कर सकती। इसलिए चार जून के बाद आचार संहिता हट जाएगी। इसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जातिगत राजनीति इस बार बहुत कम हुई है।

हरियाणा में किसान परेशान नहीं

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में किसान परेशान नहीं है। सरकार की नीतियों से खुश हैं। पंजाब के साथ लगते जिलों में थोड़ा बहुत विरोध हुआ। यह लोग किसानों का मुखौटा ओढ़कर विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती बरती जाएगी। बढ़ती गर्मी के कारण पानी न देने वाले दिल्ली के बयान पर मनोहर ने कहा कि दिल्ली को जितने पानी की जरूरत है उतना पानी हम दे रहे हैं। सरपंचों की कार्यप्रणाली पर हमने कुछ परिवर्तन किए है। सरपंचों की जो भी समस्या है सभी को ठीक किया जाएगा।

वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनाव से 4% कम हुई

पूर्व सीएम ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनाव से 4% कम हुई। चुनावी आकलन करने वालों ने इसे भजापा के पक्ष में बताया है। 4 तारीख को जनता के सामने रिजल्ट होगा। जातिगत बैरियर से ऊपर उठकर लोगों ने वोट किया। रोहतक और सिरसा में हमारा मार्जिन कम रहेगा, लेकिन भाजपा सभी 10 की 10 सीटें जीत रही है।

हमारी सरकार बहुमत में

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में है। 4 जून को 41 विधायक हो जाएंगे। जेजेपी के दो विधायक हमारे साथ हैं। 88 में से 45 विधायक हमारे पास हैं। हमारी सरकार बहुमत में है। 2 जेजेपी, एक हिलोपा, तीन निर्दलीय विधायक हमारे पास है। हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार कार्यकाल पूरा करेगी कोई खतरा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : Shameful Indecency With Jain Monks : उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में जैन मुनियों के साथ शर्मनाक अभद्रता का वीडियो सामने आने पर लोगों में रोष 

यह भी पढ़ें : Nautapa 2024 : हरियाणा में नौतपा में सूर्य ने उगली आग

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox