होम / Woman Dies Due To Heat : रोहतक में गर्मी के कारण नगर निगम महिला सफाई कर्मी की मौत

Woman Dies Due To Heat : रोहतक में गर्मी के कारण नगर निगम महिला सफाई कर्मी की मौत

• LAST UPDATED : May 31, 2024
दीपक, खन्ना, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Woman Dies Due To Heat : हरियाणा में प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है। रोहतक में शुक्रवार सुबह 11 बजे नगर निगम की सफाई कर्मचारी 50 वर्षीय सुशीला सफाई करते समय बेहोश हो गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निगम कर्मचारियों ने प्रशासन से तड़के पांच बजे से सुबह 10 बजे तक ही सफाई कर्मियों की ड्यूटी का समय तय करने की मांग की है।

प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि प्रचंड गर्मी में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सरकार भी लोगों को सलाह दे रही है कि गर्मी में बाहर न निकलें। दूसरी तरफ सफाई कर्मियों से कड़ी धूप में भी काम लिया जा रहा है। शुक्रवार को महिला सफाई कर्मी सुशीला अपनी टीम के साथ झज्जर रोड पर काम कर रही थी। अचानक उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। साथियों ने तत्काल दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox