होम / 3 Died due to being Buried under the Soil बेसमेंट खोदते समय खिसकी मिट्टी के नीचे दबने से 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

3 Died due to being Buried under the Soil बेसमेंट खोदते समय खिसकी मिट्टी के नीचे दबने से 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

• LAST UPDATED : November 18, 2021

इंडिया न्यूज, रेवाड़ी :

3 Died due to being Buried under the Soil : शहर के सर्कुलर रोड पर गुरुवार सायं दुकान की बेसमेंट खोदते समय साथ लगते प्लाट की मिट्टी खिसकने से वहां काम कर रही 2 महिलाओं सहित 3 मजूदरों की दबने से मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे व हालातों का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड स्थित राजकीय कन्या स्कूल के पास आर्य समाज रोड पर मार्केट में 2 दिनों से एक दुकान की बेसमेंट की खुदाई का कार्य चल रहा है। गुरुवार को प्लाट के चारों तरफ मजदूर लोहे के पिलर बनाने के कार्य में जुटे थे।

यहां एक मिस्त्री व 3 मजदूर कार्य कर रहे थे। सायं करीब 5 बजे दुकान के साथ लगते प्लाट की मिट्टी अचानक खिसक गई जिसके चलते चारों श्रमिक मिट्टी में दब गए। हादसे की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्लाट में काम कर रहे अन्य मजदूरों व आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल एम्बुलेंस व जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा। कुछ ही समय में प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युद्ध स्तर पर मिट्टी हटवाने का कार्य शुरू कराया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दबे हुए चारों लोगों को निकाल लिया गया।

इनमें से पप्पू, सुनीता तथा लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी, जबकि मिस्त्री प्रेम की सांसें चल रही थीं जिसे तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस दुकान मालिक की तलाश में जुट गई है।

Read More : Panipat Crime News चाकू मार कर युवक की हत्या

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox