होम / Haryana Pavilion at Pragati Maidan Trade Fair प्रगति मैदान व्यापार मेले में हरियाणा मंडप देखने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Haryana Pavilion at Pragati Maidan Trade Fair प्रगति मैदान व्यापार मेले में हरियाणा मंडप देखने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

• LAST UPDATED : November 18, 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली/चंडीगढ़ :

Haryana Pavilion at Pragati Maidan Trade Fair : नई दिल्ली में प्रगति मैदान में आयोजित 40वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा राज्य दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में जन कल्याण के लिए शुरू की गई अनेक उपलब्धियों के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान में आयोजित 40वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा मंडप का अवलोकन किया।

हरियाणा राज्य दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकार ने शानदार हरियाणवी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हरियाणा मंडप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश प्रदेश सरकार के विजन के परिचायक हैं।

इन उपलब्धियों का किया प्रदर्शन Haryana Pavilion at Pragati Maidan Trade Fair

हरियाणा ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उन्नति को हरियाणा मंडप में बेहतर रूप से प्रदर्शित किया है। हरियाणा से होने निर्यात को राज्य की प्रगति के रूप में प्रदर्शित किया गया है। हरियाणा का वर्ष 1967-68 में 4.5 करोड़ रुपए का निर्यात बढ़कर वर्ष 2020-21 में 1,74,572 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

हरियाणा कृषि एवं व्यवसाय नीति, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नीति तथा हरियाणा उद्यम और रोजगार नीति को भी प्रदर्शित किया हुआ है। एक खंड-एक उत्पाद को हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रदर्शित किया गया है। एकीकृत विमानन हब को प्रदर्शित किया गया है।

तकनीकी शिक्षा के विकास और तकनीकी विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कालेजों, बहुतकनीकी संस्थानों व आईआईटी सोनीपत, आईआईएम रोहतक, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन कुरुक्षेत्र व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी का विवरण दिया हुआ है। हरियाणा के 5,367 गांवों में 24 घंटे व 1,658 गांवों में 16 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का विवरण प्रदर्शित किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार विवरण दर्शाया गया है। हरियाणा को खेलों के हब के रूप में प्रदर्शित किया हुआ है। ओलंपिक व पैरालंपिक के विजेता खिलाड़ियों को दी पुरस्कार राशि व अन्य सुविधाओं का विवरण दिया हुआ है। परिवार पहचान-पत्र योजना का विवरण प्रदर्शित किया हुआ है। परिवार पहचान-पत्र बनाने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य है। वालंटियर सेवा के विस्तार की दिशा में समर्पण कार्यक्रम को शानदार रूप से प्रदर्शित किया हुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं को भी सही रूप में डिस्प्ले किया हुआ है।

Also Read : 3rd Foundation Day of Shri Vishwakarma Skill Development University युवाओं को यूनिवर्सिटी बना रही हुनरमंद : मनोहर

Connect Us : Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox