होम / Karnal By Election Seat : नायब सैनी 41,483 वोटों से जीते

Karnal By Election Seat : नायब सैनी 41,483 वोटों से जीते

• LAST UPDATED : June 4, 2024
  • बोले- तीसरी बार भी मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, सैनी पहुंचे मतगणना केंद्र

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal By Election Seat : अपने प्रतिद्वंदी पर निर्णायक बढ़त बनाए नायब सैनी की विजय हो गई है। जी हां, नायब सैनी 41483 वोटों से जीत चुके है। इस जीत का ऑफिशयल ऐलान हो चुका है। सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह से टक्कर दी है।

Karnal By Election Seat : सैनी हुए पत्रकारों से रू-ब-रू

मतगणना केंद्र का दौरा करने पहुंचे नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश और प्रदेश को नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और गति से आगे बढ़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रदेश में लोगों के पास सभी सुविधाएं पहुंचे। पहले भी ईमानदारी से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये सुविधाएं लोगो को मिली है। नायब सैनी ने कहा कि देश ने तय कर दिया है कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और गति से हम काम करेंगे। नतीजे भाजपा के ही पक्ष में हैं। मैं जनता का एक बार फिर आभार जताता हूं कि उन्होंने भाजपा में अपना विश्वास जताया।

1996 में शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

सीएम नायब सिंह सैनी पिछले साल अक्टूबर से हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। भाजपा के साथ सैनी का राजनीतिक सफर 1996 में शुरू हुई था, जब उन्होंने राज्य महासचिव के साथ हरियाणा भाजपा संगठन में काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे पार्टी में उनका कद बढ़ता गया और वे 2002 में अंबाला में भाजपा युवा विंग के जिला महासचिव और बाद में 2005 में जिला अध्यक्ष बने। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें वर्षों तक विभिन्न प्रमुख पद दिलाए।

2012 में भाजपा बीजेपी के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले, 2009 में उन्हें हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा का राज्य महासचिव बनाया गया। उनके राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ 2014 में आया, जब उन्होंने नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा चुनाव जीता। बाद में उन्हें 2016 में हरियाणा सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया।

सैनी ने 2014 में विधायक के रूप में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा और अपना मंत्री पद बरकरार रखा। यह भी बता दें कि नायब सैनी मनोहर लाल काफी करीबी हैं। पर्यवेक्षकों का मानना है कि उनके चुनाव में जीत और जाति ने हरियाणा भाजपा प्रमुख के रूप में उनकी पदोन्नति में तेजी ला दी।

2019 में निर्मल सिंह को 3.83 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया था

2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से अपनी सीट का सफलतापूर्वक बचाव किया और कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी निर्मल सिंह को 3.83 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया। सैनी समुदाय, जिसका वह प्रतिनीधित्व करते हैं, हरियाणा की आबादी का लगभग 8% है और कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, हिसार और रेवाड़ी जिलों में इनकी पकड़ मजबूत है।

यह भी पढ़ें : Haryana Loksabha Results 2024 : हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, देखें पल-पल की अपडेट

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox