होम / Haryana Union ministers : मोदी के तीसरे कार्याकाल में प्रदेश को मिल सकते हैं तीन केंद्रीय मंत्री

Haryana Union ministers : मोदी के तीसरे कार्याकाल में प्रदेश को मिल सकते हैं तीन केंद्रीय मंत्री

• LAST UPDATED : June 6, 2024
  • पूर्व सीएम मनोहर लाल, इंद्रजीत व धर्मबीर को मिल सकती है जगह
  • सुभाष बराला की संभावना से भी नहीं किया जा सकता इंकार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Union ministers : लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में भाजपा की पिछली बार के मुकाबले इस बार आधी सीटें कम हो गई हैं। 2019 के चुनावों में मोदी लहर में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। मगर इस बार कांग्रेस पांच सीटें जीतने में कामयाब हो गई। भाजपा के पांच सांसदों में से तीन धर्मबीर, राव इंद्रजीत व कृष्णपाल हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। पूर्व सीएम मनोहर लाल व देश के प्रमुख उद्योगपति नवीन जिंदल भाजपा से पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं।

Haryana Union ministers : तीसरे कार्यकाल में नामों को लेकर चर्चाएं तेज

मोदी के पहले व दूसरे कार्यकाल में हरियाणा से राव इंद्रजीत सिंह व कृष्णपाल दोनों मंत्री थे, लिहाजा तीसरे कार्यकाल में नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर इस बार अधिक प्रतिनिधित्व प्रदेश को मिल सकता है। लिहाजा हरियाणा में मिली पांच सीटों पर जीत के बाद अब चर्चा तेज है कि मोदी मंत्रिमंडल में किस नेता को जगह मिलेगी?

राव इंद्रजीत सिंह ने भी कड़ी जीत हासिल की

राव इंद्रजीत सिंह इस बार भी गुरुग्राम की सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की है, हालांकि इस बार वह उस मार्जिन से चुनाव नहीं जीत पाए जितने से वे 2014 व 2019 में जीते थे। वहीं, कृष्णपाल गुर्जर ने भी फरीदाबाद से लगातार दूसरी बार भाजपा को जीत दिलाई।

जानकारों की मानें तो इस बार दोनों में से एक को ही मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी क्योकि भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से बड़ी संख्या में मंत्री पद दूसरे दलों के पास भी जाएंगे। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों सांसदों में से राव इंद्रजीत सिंह की मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की सबसे ज्यादा संभावनाएं दिखाई दे रही है। इसके पिछे यह भी कारण माना जा रहा है कि इंद्रजीत के सहारे उत्तर प्रदेश में हरियाणा के अहिर वोटों को साधा जा सके। इसके साथ साथ दक्षिण हरियाणा में इंद्रजीत का अपना प्रभाव है व उनकी साफ छवि भी उनके दावे को मजबूत करती है।

पूर्व सीएम मनोहर लाल

इसके अलावा पूर्व सीएम मनोहर लाल को भी महत्वपूर्ण विभाग मिल सकता है। मनोहर लाल दस वर्ष तक प्रदेश के सीएम रहे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी नजदीकियां किसी से छिपी हुई नहीं हैं। खुद प्रधानमंत्री अनेकों बार मंचों से मनोहर लाल व अपनी दोस्ती के किस्से बयान कर चुके हैं।

धर्मबीर सिंह

अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में जाट वोटों को साधने के लिए भिवानी महेंद्रगढ़ से तीसरी बार सांसद बने धर्मबीर सिंह का भी नंबर लगने के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं। धर्मबीर सिंह का तीन बार सांसद बनना और राजनीति का लंबा अनुभव उनकी संभावनाओं को प्रबल बना रहा है। इसके अलावा में प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार के दौरान महत्वपूर्ण विभाग देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Kumari Selja : अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बनेगी सरकार : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Election Result 2024 Update : प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीट पर जीत दर्ज की

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox