होम / Minor Girl Rape Case : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी ट्यूशन टीचर को 20 साल की सज़ा 

Minor Girl Rape Case : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी ट्यूशन टीचर को 20 साल की सज़ा 

BY: • LAST UPDATED : June 6, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Minor Girl Rape Case : कुरुक्षेत्र में कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी ट्यूशन टीचर को आकाश मेहता 20 साल कठोर जेल की सजा एवं 1 लाख 12 हजार रुपए जुर्माना भी किया। दोषी टीचर कोई नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म करता था।

इस संबंध में उप जिला न्यायवादी प्रदीप मलिक ने बताया कि मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी आकाश मेहता को दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 1.12 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर दोषी को 2 साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

Minor Girl Rape Case : किसी को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था

थाना शहर पिहोवा में शहर में रहने वाले व्यक्ति ने 24 फरवरी 2023 को शिकायत में बताया था कि उसके पास एक बेटा और बेटी है। उसके दोनों बच्चे आकाश मेहता निवासी पिहोवा के पास ट्यूशन पढ़ते थे। हालांकि बाद में उसने अपने बच्चों को उसके पास से हटा लिया था। चूंकि उसके बेटे ने बताया कि उनका ट्यूशन टीचर उनको पढ़ाने के दौरान नशीला पदार्थ खिलाता था। वह उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच करते हुए आरोपी आकाश मेहता को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : Kumari Selja’s Statement : इस चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत विधानसभा चुनाव में काम आएगी : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : Imd Alert : हरियाणा के इन शहरों में आंधी का अलर्ट जारी, इतने घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT