होम / BSF Soldier Martyred : असम में बीएसएफ का जवान शहीद

BSF Soldier Martyred : असम में बीएसएफ का जवान शहीद

• LAST UPDATED : June 7, 2024
  • सिवानी के गांव गैंडावास में विरेंद्र पायल का हुआ अंतिम संस्कार,अधिकारियों ने दी सलामी
  • सिवानी ब्लॉक के बेटे को अंतिम विदाई देने जुटी आसपास की भीड़

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BSF Soldier Martyred : असम के धूबरी म़े तैनात बीएसएफ जवान विरेंद्र सिंह पायल गत्त वीरवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। गौरतलब है की शहीद विरेन्द्र सिंह पायल खंड के गांव गैंडावास का निवासी था। और वो बीएएसएफ बतौर कांस्टेबल 2022 में भर्ती हुआ था। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचने पर सैन्य सम्मान के साथ गांव के श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया।

 

BSF Soldier Martyred

BSF Soldier Martyred

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया

शहीद सैनिक को अंतिम विदाई देने के बीएसएफ सैन्य अधिकारियों की टुकड़ी व हजारों ग्रामीणों की भीड़ जुटी और शहीद विरेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

BSF Soldier Martyred

BSF Soldier Martyred

पिता भले राम ने कहा : उन्हें अपने बेटे पर गर्व

बेटे की शहादत पर उनके पिता भले राम का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है की उनका लाल देश की सेवा करते हुये शहीद हो गया। शहीद कांस्टेबल के पिता भले राम किसान हैं जबकि उनकी माता सुशीला गृहणी हैं और एक बहन पिंकी हैं जो ग्रेजुएशन पढ़ाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : Child Care Centers : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ने किया बाल देखरेख केंद्रों का निरीक्षण

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox