होम / Haryana CM’s OSD Abhimanyu Resigns : हरियाणा सीएम के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव का इस्तीफा स्वीकार

Haryana CM’s OSD Abhimanyu Resigns : हरियाणा सीएम के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव का इस्तीफा स्वीकार

• LAST UPDATED : June 8, 2024
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana CM’s OSD Abhimanyu Resigns : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु का हाल ही में इस्तीफा लिया गया था। प्राप्त जानकारी मुताबिक़ अभिमन्यु का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अभिमन्यु निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम करते रहे हैं। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद इन्हें पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ओएसडी लगाया गया था।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में नायब सिंह की टीम में अधिकतर वही अधिकारी शामिल किए गए हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय का कामकाज संभाल रहे थे। सबसे बड़ी अहम नियुक्ति अभिमन्यु सिंह के रूप में हुई थी। मूल रूप से रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह यादव अब नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी का काम संभाल रहे थे।
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox