होम / Kalka Pinjore Delegation Met CM’s OSD : कालका-पिंजौर के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम के ओएसडी को बताई अपनी समस्याएं

Kalka Pinjore Delegation Met CM’s OSD : कालका-पिंजौर के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम के ओएसडी को बताई अपनी समस्याएं

• LAST UPDATED : June 12, 2024
  • जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जिला महामंत्री की अगुवाई में मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिले कालोनी के निवासी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kalka Pinjore Delegation Met CM’s OSD : भाजपा नेताओं की अगुवाई में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कालका पिंजौर के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती से भेंट की। लोगों ने पिंजौर की विभिन्न कॉलोनियों में आ रही समस्याओं से भारत भूषण भारती को अवगत कराया। लोगों की बातें सुनने के बाद भारती ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान भी शीघ्र कराया जाएगा।

समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा की अगुवाई में कालका पिंजौर के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर ओएसडी भारत भूषण भारती से मुलाकात की। भाजपा नेताओं और प्रतिनिधि मंडल ने लोगों की समस्याओं के बारे में विस्तार से ओएसडी भारती को जानकारी दी और समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया।

Kalka Pinjore Delegation Met CM’s OSD : ओएसडी भारती ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिलने के बाद भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि कालका पिंजौर की कुछ कालोनियों में लोगों को मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को काफी लोग भाजपा नेताओं के साथ आए और ओएसडी से भेंट की। गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी भारती ने सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Haryana Governor Bandaru Dattatreya : पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 

यह भी पढ़ें : Selja in Karnal : टिकटों का बंटवारा अगर सही तरीके से किया जाता तो परिणाम कुछ और ही होता : सैलजा

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox