होम / JBT Teacher Cheated the Couple अध्यापक लगवाने का झांसा देकर दंपति से 24 लाख रुपए हड़पे

JBT Teacher Cheated the Couple अध्यापक लगवाने का झांसा देकर दंपति से 24 लाख रुपए हड़पे

• LAST UPDATED : November 19, 2021

इंडिया न्यूज, जींद :

JBT Teacher Cheated the Couple : सदर थाना पुलिस ने दंपति का एचटेट क्लीयर करवाने तथा जेबीटी अध्यापक लगवाने का झांसा देकर 24 लाख रुपए हड़पने पर जेबीटी अध्यापक सहित 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव तलोडा निवासी कपिल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह तथा उसकी पत्नी मोनिका शिक्षित बेरोजगार हैं। उसकी गांव आसन निवासी विनोद तथा उसके पार्टनर गांव आसन निवासी यमुनानगर में जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत सुरेंद्र से जान-पहचान रही है। विनोद ने उसे व उसकी पत्नी को एचटेट क्लीयर करवा जेबीटी अध्यापक लगवाने की बात कही और काफी कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए।

उसकी पत्नी के नाम पिता की रिटायरमैंट के 24 लाख रुपए खाते में जमा थे। विनोद ने उसे झांसा देते हुए उनके नाम से दिल्ली के बैंक में खाता खुलवा दिया। इसमें खुद को भी शामिल कर लिया। फिर यह कह कर उस खाते में 24 लाख की राशि ट्रांसफर करवा ली कि खाते में राशि सेफ रहेगी। जब उनका काम हो जाएगा, तब राशि ले लेंगे।

राशि खाते से निकालकर निवेश कर दी JBT Teacher Cheated the Couple

कपिल के अनुसार इसी बीच विनोद ने राशि निकलवाकर अपने पार्टनर सुरेंद्र के साथ निवेश कर ली। काफी समय बीतने के बाद उसे संदेह हुआ तो उसने राशि के बारे में पूछा तो विनोद ने उसे राशि बिजनेस में लगाने की बात कही। जब उसने राशि वापस मांगी तो कुछ समय इंतजार करने को कहा।

आखिरकार उसने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसमें सुरेंद्र तथा विनोद के पिता जयभगवान ने भी उनका साथ दिया। सदर थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि एचटेट क्लीयर करवाकर दंपति को अध्यापक लगवाने का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप है।

पुलिस ने कपिल की शिकायत पर विनोद, उसके पिता जयभगवान तथा सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read : Haryana Government का फैसला इस साल भी करना होगा शिक्षकों को तबादले का इंतजार, बच्चों की पढ़ाई पर रहेगा ध्यान

Read More : Flight Emergency Landing गोवा में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नेवी ने बचाए 276 यात्री

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox