होम / Selja Condemned JP’s Statement : परिवार का वारिस केवल एक पुरुष ही हो सकता, महिला नहीं .. जेपी के इस बयान की सैलजा ने की कड़ी निंदा 

Selja Condemned JP’s Statement : परिवार का वारिस केवल एक पुरुष ही हो सकता, महिला नहीं .. जेपी के इस बयान की सैलजा ने की कड़ी निंदा 

• LAST UPDATED : June 22, 2024
  • क्या वे भूल गए हैं कि इस देश को इंदिरा गांधी जैसी मजबूत नेतृत्वकर्ता मिली थीं?
  • क्या उन्हें ये भी याद नहीं है कि सोनिया गांधी कांग्रेसी विचारधारा की विरासत को विस्तृत किया
  • इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए लोकप्रिय नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” जैसे संकल्पों से नारी शक्ति को मजबूती प्रदान की

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Selja Condemned JP’s Statement : हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने भाजपा द्वारा किरण चौधरी को बंसी लाल की वारिस बताए जाने पर कहा कि हमारा देश पुरुष चलाता है, जेपी के इस तरह के बयानों पर सांसद कुमारी सैलजा ने आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की मूल विचारधारा का अपमान करके स्वयं को कांग्रेसी बताना, उन सभी बलिदानियों का अपमान है जिन्होंने इस विचारधारा को अपने लहू से सिंचित किया है। परिवार का वारिस केवल एक पुरुष ही हो सकता है, महिला नहीं..ऐसे बयान देने वाली मानसिकता कांग्रेस की मूल विचाराधारा की विरोधी है।

Selja Condemned JP's Statement

Selja Condemned JP’s Statement

Selja Condemned JP’s Statement : सैलजा ने जेपी के बयान की कड़ी निंदा की

कुमारी सैलजा ने आगे लिखा कि क्या वे भूल गए हैं कि इस देश को इंदिरा गांधी जैसी मजबूत नेतृत्वकर्ता मिली थीं? क्या उन्हें ये भी याद नहीं है कि श्रीमती सोनिया गांधी जी ने कांग्रेसी विचारधारा की विरासत को विस्तृत करते हुए, इस देश की आधी आबादी के संरक्षण हेतु महिला आरक्षण का बिगुल फूंका था और आज हिंदुस्तान की करोड़ों महिलाएं उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।

इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए लोकप्रिय नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” जैसे संकल्पों से नारी शक्ति को मजबूती प्रदान की। इस तरह की पितृसत्तात्मक मानसिकता हमारे समाज की प्रगतिशील सोच और महिलाओं के संघर्ष का अनादर करती है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए, हम सभी से अपील करते हैं कि वे इस भेदभावपूर्ण सोच का विरोध करें और महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़े हों।

जानिए कार्यकर्ता सम्मेलन में क्या कहा था जेपी ने

उल्लेखनीय है कि हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने भाजपा द्वारा किरण चौधरी को बंसी लाल की वारिस बताए जाने पर कहा कि हमारा देश पुरुष चलाता है। जब उनका बेटा और पोता जिंदा है तो जिंदे को क्यों मार रहे हो, अगर विरासत की बात करें तो रणबीर महेंद्र हैं फिर उनका बेटा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि विरासत प्रजातंत्र में नहीं चलती है। मैं चार-पांच परिवारों के नेताओं को बता देना चाहता हूं कि अपने परिवार का आशीर्वाद नहीं चलेगा।

जेपी ने कहा अगर मान लो किसी महापुरुष के घर कोई नालायक, निकम्मा, नशेड़ी किस्म का बच्चा पैदा हो जाए तो क्या जनता ने उनको ढोने की ठेकेदारी ले रखी है। आगे कांग्रेस सांसद ने कहा कि विरासत परिवार में होती है, प्रजातंत्र में नहीं। प्रजातंत्र में वहीं तरक्की करेंगे जिनको जनता स्वीकार करेगी। सांसद जेपी चुनाव जीतने बाद पहली बार उचाना पहुंचे थे। ये बातें उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।

Selja Condemned JP's Statement

Selja Condemned JP’s Statement

हिसार सांसद ने किरण चौधरी पर भीतरघात का भी आरोप लगाया

दरअसल किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी तोशाम विधायक पर हमलावर है। इसके अलावा हिसार सांसद हुड्डा गुट में हैं, वहीं किरण चौधरी एसआरके गुट की अहम कड़ी थीं जिनके पार्टी छोड़ने से ग्रुप टूट गया है। इतना ही ने हिसार सांसद ने किरण चौधरी पर भीतरघात का भी आरोप लगाया। जेपी ने कहा कि किरण एक षड्यंत्र के तहत भाजपा में गईं हैं। इतनी हिम्मत थी तो चुनाव से पहले चलीं जातीं।

उन्होंने कहा मनोहर लाल के बयान का जिक्र किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किरण की जॉइनिंग के दौरान कहा था कि इनका शरीर कांग्रेस में भले था, लेकिन इनकी आत्मा भाजपा में थी। सांसद ने कहा कि ऐसी ताकतों पर विचार करना पड़ेगा जो बीजेपी से मिलकर कांग्रेस को कमजोर कर रहीं है। उन्होंने कहा रावदान सिंह के हारने का कोई मतलब ही नहीं था। किरण ने साथ रहकर नुकसान कर दिया।

यह भी पढ़ें : Gohana Will Become 23rd District : गोहाना बनेगा हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा 

यह भी पढ़ें : MP Kumari selja ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा एकजुट होकर विधानसभा चुनाव जीतने की करें तैयारी

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox