होम / Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए

Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए

• LAST UPDATED : November 22, 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Twin babies ओड़िशा के बाद अब असम में भी सिर से जुड़े जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। दो धड़ और सिर एक होने कर मामला चहुंओर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बारे में असम के डॉक्टरों ने इन्हें अलग करने के लिए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों को जानकारी दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि अभी इनकी उम्र काफी कम है।

जून के बाद शुरू हो सकेगी चिकित्सा प्रक्रिया (Twin babies)

एम्स के वरिष्ठ डॉ. दीपक गुप्ता का कहना है अभी दोनों बच्चों का भार 16 किलोग्राम है और उम्र लगभग छह-सात माह की है। अगले साल जून माह के बाद ही इन बच्चों का आॅपरेशन हो सकेगा। जग्गा और बलिया की तरह असम में भी एक ऐसा केस सामने आने से सबको चौंका दिया है।

दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा ही केस आएगा सामने (Twin babies)

दोनों बच्चों का आॅपरेशन संभव है कि असम के ही किसी मेडिकल कॉलेज में किया जाए, लेकिन एम्स के डॉक्टरों की टीम इसकी निगरानी करेगी। ऐसा ही एक मामला दक्षिण अफ्रीका के घाना में भी सामने आया है, जहां डॉक्टर दीपक गुप्ता और उनकी टीम आॅपरेशन करने जाएगी।

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ
Connect With Us:-  Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox