होम / International Gita festival England : इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में 4 से 7 जुलाई तक गूंजेगा गीता का संदेश

International Gita festival England : इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में 4 से 7 जुलाई तक गूंजेगा गीता का संदेश

• LAST UPDATED : July 3, 2024
  • लीसेस्टर के मेयर और पुलिस अधिकारियों सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को श्रीमद् भागवत गीता भी बांटी जाएगी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Gita festival England : विदेश की धरती पर 4 से 7 जुलाई तक बड़े ही भव्य तरीके से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। विदेशों में गीता की अलख जगाने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने जानकरी देते हुए बताया कि इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा, जिसे लेकर वहां के लोगों में बेहद उत्साह है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में वहां के मेयर और पुलिस अधिकारियों सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को श्रीमद् भागवत गीता भी बांटी जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्वामी ज्ञानानंद या जिन्हें स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के नाम से बेहतर जाना जाता है, एक भारतीय महामंडलेश्वर संत हैं जो भगवद गीता पर अपने शोध और एक प्रसिद्ध गीता वक्ता के लिए जाने जाते हैं।

International Gita festival England : कनाडा में भी मचेगी गीता की धूम

इस कार्यक्रम के बाद अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपरांत कनाडा में भी एक सप्ताह तक गीता प्रवास कार्यक्रम की धूम देखी जाएगी। उन्होंने बताया कि भागवत गीता के प्रति देश के साथ-साथ विदेश में भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी लगने लगा है कि वास्तविक समाधान हमें भागवत गीता से मिल सकता है। जो युद्ध के हालात बन रहे हैं उसका समाधान भी भगवत गीता के अंदर है।

जानिए और कहां -कहां से मिला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने का न्योता

जानकारी के अनुसार मॉरीशस यूके इंग्लैंड कनाडा सहित कई कंट्री में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा चुका है। वहीं अमेरिका केन्या फ्रांस इंडोनेशिया नेपाल से भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने का न्योता मिला है कि वहां पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जाए। वहां पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल्द गीता महोत्सव मनाया जाए जिसका प्रारूप तैयार हो रहा है।

हर वर्ष कुरुक्षेत्र 18 दिनों तक चलता है अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

ग़ौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मुख्य रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मनाया जाता है। त्यौहार का स्थान इस आयोजन की पवित्रता को और बढ़ा देता है। कुरुक्षेत्र वह भूमि है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिव्य गीत ‘भगवद् गीता’ सुनाई थी। यह स्थान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रसिद्ध ऋषि मनु ने यहीं मनुस्मृति लिखी थी। और यह महोत्सव 18 दिनों तक चलता है। साथ ही कुरुक्षेत्र में यह महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : CM Yogi At Hathras Accident Site : यूपी सीएम योगी ने हाथरस दुर्घटना में घायल लोगों से अस्पताल पहुंच कर उनका कुशल-क्षेम जाना

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox