होम / Hina Khan: क्या हिना खान से शादी रचाएंगे रॉकी? बॉयफ्रेंड का जवाब सुन भावुक हुए फैंस

Hina Khan: क्या हिना खान से शादी रचाएंगे रॉकी? बॉयफ्रेंड का जवाब सुन भावुक हुए फैंस

• LAST UPDATED : July 5, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Hina Khan: फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बेहद परेशानी में हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी हिम्मत को टूटने नहीं दी है। अब अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड रॉकी ने उनकी बीमारी और शादी को लेकर को लेकर अपने रिएक्शन दिया है। जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा?

ब्रेस्ट कैंसर से जुझ रही हैं हिना खान

फैंस को जबसे हिना खान की बीमारी को लेकर पता चला है तब से लोगों के मन में एक यही सवाल है कि अब हिना शादी करेंगी या नहीं। क्या हिना का उनके बॉयफ्रेंड संग रिश्ता टीका रहेगा ? तो इन सभी सवालों का जवाब रॉकी ने खुद ही दे दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी है कि हिना की बीमारी से ना सिर्फ फैंस और फैमिली बल्कि रॉकी भी बहुत परेशान और दुखी हैं।

क्या बोले हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी

रिपोर्ट की मानें तो हिना की बीमारी और शादी को लेकर रॉकी का कहना है कि, “उनका और हिना का रिश्ता बहुत मजबूत है। आगे उन्होंने कहा कि वो हिना के ठीक होने का इंतजार करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें अभी शादी की भी कोई जल्दी नहीं है। फिलहाल रॉकी का पूरा फोकस हिना पर है कि वो जल्दी से ठीक हो जाए।”

जवाब सुनकर फैंस हुए भावुक

अपने रिश्ते पर रॉकी ने आगे कहा कि वो और हिना पहले भी साथ थे और हमेशा रहेंगे। रॉकी बस हिना को जल्दी ठीक होते देखना चाहते हैं। जैसे ही लोगों ने रॉकी का ये जवाब सुना वैसे ही लोग उनके तारीफ करने लगे। फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर बहुत प्यार भरी बात की साथ ही ये भी कहा कि, दोनों में सच में बहुत अच्छा और गहरा प्यार है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस भावुक हो गए।

ये भी पढ़े: Delhi Weather: पूरे देश में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox