होम / Bumper Joining In Congress : कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, फौगाट खाप के प्रधान सहित हजारों समर्थक कांग्रेस में शामिल : हुड्डा 

Bumper Joining In Congress : कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, फौगाट खाप के प्रधान सहित हजारों समर्थक कांग्रेस में शामिल : हुड्डा 

• LAST UPDATED : July 5, 2024
  • जनता और कार्यकर्ताओं का विरोधी दलों से हो रहा लोगों का मोह भंग

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bumper Joining In Congress : चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फौगाट खाप के प्रधान नंबरदार बलवंत सिंह फौगाट चरखी दादरी अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए, हलका दादरी, जिला चरखी दादरी से संबंध रखने वाले बलवंत सिंह फौगाट नंबरदार को पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर हुड्डा ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। हुड्डा ने कहा कि नए साथियों के आने से पार्टी और मजबूत होगी।

Bumper Joining In Congress : विरोधी दलों से लोगों का मोह भंग

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार ले रहा है और विरोधी दलों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। इस मौके पर बलवंत सिंह फौगाट नंबरदार के साथ जगदीप पूर्व सरपंच चरखी दादरी, राजकरण सांगवान पूर्व सरपंच पाड़वान, पूर्व सरपंच जयपाल सिंह, नरेश यादव प्रधान यादव सभा दादरी, सतपाल चौहान एमसीयू 14 दादरी, धर्मवीर सिंह फौगाट प्रधान पाना हसान चरखी दादरी, अनिल कुमार खातीवास, राकेश खातीवास, जयवीर सिंह, उदयवीर सिंह, सतीश कमोद, राजेंद्र, तेज सिंह नंबरदार, ईश्वर सिंह, अजय सिंह, अमित फौगाट, रविंद्र, सुरेंद्र सिंह फौगाट, भूपेंद्र पंच, डॉक्टर चंदन सिंह समसपुर, सुरेंद्र सिंह नंबरदार, जोगिंदर सिंह, सूरज बर्धनगढ़, नरेंद्र सिंह, सूरजभान, राजेश कुमार, मुंशी राम लोहरवाड़ा, रामनिवास यादव, महावीर स्वामी, राजेश फौगाट, कृष्ण फौगाट, विद्यानंद, मेहर सिंह, डॉक्टर अमित फौगाट, संजय सीताराम, समर सिंह, भूपेंद्र सिंह पहलवान, कुलदीप शर्मा, महिपाल सिंह, संदीप, पूनम सिंह, सतीश कुमार, पूर्व कप्तान बलराज, सतबीर लोहरवाड़ा, सतबीर दयानी, वजीर, सतीश आदि हजारोंं समर्थकों के बलवंत सिंह फौगाट नंबरदार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बलवंत सिंह फौगाट नंबरदार व समर्थकों को कांग्रेस का पटका पहनकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।

यह भी पढ़ें : Selja’s Statement On Rainwater Drainage : बारिश के पानी की निकासी के लिए आरंभ किए प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा करवाए सरकार : सैलजा 

यह भी पढ़ें : Bajrang Garg Warned : … तो व्यापार मंडल आगे हरियाणा बंद करेगा : बजरंग गर्ग

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox