होम / Dr. Satish Poonia हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रभारी नियुक्त

Dr. Satish Poonia हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रभारी नियुक्त

• LAST UPDATED : July 6, 2024
  • सांसद सुरेन्द्र नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dr. Satish Poonia : हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने डॉ. सतीश पुनिया को प्रदेश भाजपा प्रभारी नियुक्त किया है वहीं सांसद सुरेन्द्र नागर को सह प्रभारी बनाया है। हालांकि बिप्लब देव चुनाव सह प्रभारी बने रहेंगे। डॉ. पूनिया पड़ोसी राज्य राजस्थान से आते हैं। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को अंबाला, रोहतक, सोनीपत, हिसार और सिरसा समेत पांच लोकसभा सीटों पर हार का सामना करने से हरियाणा में करारा झटका लगा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीट जीतने वाली भाजपा के लिए अबकी बार चुनाव किसी बड़े झटके से कम साबित नहीं हुए क्योंकि सीटों के नुकसान के अलावा भाजपा विधानसभा की 90 में से 46 सीटों पर पिछड़ गई।

डॉ. पूनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी

राजस्थान के चूरू जिले से ताल्लुक रखने वाले सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। पिछले कार्यकाल में वे राजस्थान में विपक्ष के उपनेता भी थे। संगठन में व्यापक अनुभव रखने वाले डॉ. पूनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबियों में गिने जाते हैं। गौरतलब है कि डॉ. पूनिया को लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। हरियाणा के सह प्रभारी बनाए गए सांसद सुरेंद्र नागर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सांसद होने के साथ ही वे राज्यसभा सांसद भी हैं। बहुजन समाज पार्टी के बाद वे समाजवादी पार्टी में रहे और 2019 में वे भाजपा में शामिल हो गए। तब से वे संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।उल्लेखनीय है कि हरियाणा में भाजपा लगातार दो कार्यकाल से सत्ता में है और आगामी चुनावों में लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने तत्कालीन सीएम मनोहर की जगह उनके विश्वासपात्र और राज्य पार्टी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नियुक्त किया था, जो ओबीसी समुदाय से आते हैं।

यह भी पढ़ें : Cabinet Minister Manohar Lal : मैंने प्रदेश में मुख्यमंत्री होते हुए निष्ठा और ईमानदारी से किया काम, अब नायब सिंह कर रहे हैं जनता की सेवा : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Dr. Ajay Singh Chautala In Panipat : जोश और उत्साह के साथ फील्ड में उतरें जेजेपी कार्यकर्ता : अजय चौटाला

यह भी पढ़ें : Bumper Joining In Congress : कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, फौगाट खाप के प्रधान सहित हजारों समर्थक कांग्रेस में शामिल : हुड्डा 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox