होम / Ashok Tanwar Hints To Join TMC अनबन के चलते कांग्रेस पार्टी से दिया था इस्तीफा

Ashok Tanwar Hints To Join TMC अनबन के चलते कांग्रेस पार्टी से दिया था इस्तीफा

• LAST UPDATED : November 23, 2021

इंडिया न्यूज, हरियाणा।
Ashok Tanwar Hints To Join TMC हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व अपना भारत मोर्चा के अध्यक्ष अशोक तंवर ने टीएमसी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में हरियाणा में उच्च पदों पर काम किया है। पार्टी के कुछ नेताओं से अनबन के चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब अपना भारत मोर्चा पार्टी का गठन कर पार्टी का विस्तार कर रहे हैं। इसी बीच टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के साथ अशोक तंवर के टीएमसी में शामिल होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ बिहार कांगे्रस के एक नेता कीर्ति आजाद ने भी टीएमसी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में अपनी तीसरी जीत के बाद देश में अपने विस्तार को लेकर रणनीति बना ली है। इससे कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा नुक्सान हो रहा है। इसके चलते कांग्रेस पार्टी का जनाधार घट रहा है। इससे पार्टी ने गोवा बिहार असम यहां तक कि त्रिपुरा में अपने नेताओं को खोया है।

सिरसा के सांसद भी रहे हैं अशोक तंवर (Ashok Tanwar Hints To Join TMC)

टीटीएमसी के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को हरियाणा के दिग्गज नेता अशोक तंवर पार्टी में ममता बनर्जी की मौजूदगी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बिहार में कांग्रेस के बड़े चेहरे कीर्ति आजाद भी टीएमसी में शामिल होंगे। उन्होंने तो इसकी पुष्टि भी कर दी है। बीते दिनों भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा जैसे नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने पर उनकी हाईकमान से बिगड़ गई थी और अंत में उन्होंने अनसुनी का आरोप लगाते हुए पार्टी ही छोड़ दी थी। अशोक तंवर हरियाणा के सिरसा से सांसद भी रहे हैं और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे। लेकिन 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस से अलग हो गए थे।

Read More : Taj mahal In Burhanpur पत्नी को किया गिफ्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox