India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badauli : हरियाणा भाजपा को लम्बे इंतजार के बाद हरियाणा नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा ने मोहनलाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा की कमान सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से मोहन लाल बड़ौली विधायक को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उल्लेखनीय है कि मोहन लाल बड़ौली सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अभी यह पद प्रदेश के मुख्यमंत्री ही संभाल रहे थे। राज्य में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है। पार्टी ने इसबार लोकसभा चुनाव में भी बडोली को सोनीपत सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि उन्हें कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सतपाल ब्रह्मचारी को 548682 वोट मिले थे. वहीं बडौली को 526866 वोट मिले।
Mohan Lal Badauli बने हरियाणा बीजेपी के नए अध्यक्ष
यह भी पढ़ें : Amit Shah Haryana Visit : प्रदेश में 16 जुलाई को हरियाणा का दौरा कर सकते हैं अमित शाह
यह भी पढ़ें : PM Modi in Russia LIVE Updates : भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य : पीएम