होम / UPSC Candidates Honored By CM : UPSC में चयनित हरियाणा के 61 अभ्यर्थियों को सीएम सैनी ने किया सम्मानित

UPSC Candidates Honored By CM : UPSC में चयनित हरियाणा के 61 अभ्यर्थियों को सीएम सैनी ने किया सम्मानित

• LAST UPDATED : July 15, 2024
  • कहा – भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे
  • सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), UPSC Candidates Honored By CM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में उत्तीर्ण हरियाणा के 61 अभ्यर्थियों को सम्मानित कर बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे।

युवा विकसित भारत के सपने की नींव के कर्णधार

मुख्यमंत्री सोमवार को यहां हरियाणा निवास में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवा विकसित भारत के सपने की नींव के कर्णधार हैं। देश को आपसे काफी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि आप देश के हर हिस्से में पहुंचकर भारत की अनेकता में एकता के भाव को मजबूत करने के साथ-साथ हरियाणा का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही देश में अलग-अलग भाषाएं, बोली, संस्कृति व संस्कार हैं, लेकिन इन्हीं विविधताओं में ही एकता का सार है।

UPSC Candidates Honored By CM

UPSC Candidates Honored By CM : हरियाणा का हर दसवां जवान भारतीय सेना का हिस्सा

उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर दसवां जवान भारतीय सेना का हिस्सा है, आप लोग देश की पूरी लगन व तल्लीनता से सेवा करेंगे। मौजूदा सिस्टम में से सरल रास्ता निकाल कर देशवासियों के जीवन को सुगम बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता करना हमारे देश की परंपरा है, इसलिए आप लोग भी इसी परिपाटी पर चलते हुए देश के मान व सम्मान को बढ़ाने में योगदान देंगे।

भारत को दुनिया में सिरमौर देश बनाना

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों देश में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसी का नतीजा है कि विश्व के शक्तिशाली देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए लालायित हैं। इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि भारत को दुनिया में सिरमौर देश बनाना है, इसमें आप लोगों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा को प्रगति व विकास के पथ पर लाने में हमारे उच्च अधिकारियों ने प्रयास किए हैं, उसी तरह से आप लोग भी देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

अभ्यर्थियों से पिछले 10 साल के दौरान हरियाणा में आए बदलावों पर विचार जाने

इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि किसी समय वे स्वयं भी उन्हीं की तरह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा को उत्तीर्ण करके हैदराबाद से हरियाणा आए थे, 36 साल के कार्यकाल में उन्हें हरियाणा के लोगों का अपार स्नेह मिला और वे हरियाणा के होकर रह गए, इसकी उन्हें खुशी है।

आप लोग ईमानदारी व मेहनत देश की सेवा करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने अभ्यर्थियों से पिछले 10 साल के दौरान हरियाणा में आए बदलावों पर विचार जाने। उन्होंने अभ्यार्थियों का आह्वान किया कि आप की कलम से लोगों के जीवन में सुधार लाने का प्रयास करें

यह भी पढ़ें : Ambala Airport से 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगी उड़ानें : डॉ. कमल गुप्ता

यह भी पढ़ें : Former Home Minister Anil Vij की कार्यशैली से प्रभावित होकर काफी लोग हुए भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox