होम / Ranjit Chautala Targeted Congress  : कांग्रेस के कमबैक पर रणजीत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- खत्म हो चुका है उनका वजूद

Ranjit Chautala Targeted Congress  : कांग्रेस के कमबैक पर रणजीत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- खत्म हो चुका है उनका वजूद

• LAST UPDATED : July 16, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ranjit Chautala Targeted Congress : हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने मंगलवार को अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत की। चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का कमबैक मुश्किल हो चुका है।

Ranjit Chautala Targeted Congress : कांग्रेस अपना वजूद खत्म कर चुकी

वहीं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा में कांग्रेस की यात्रा निकलने पर भी चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से ही कोई फर्क नहीं पड़ा तो दीपेंद्र हुड्डा की यात्रा से क्या फर्क पड़ेगा। हरियाणा में कांग्रेस अपना वजूद खत्म कर चुकी है। चौटाला ने इतिहास दोहराते हुए कहा कि जिस भी प्रदेश में कांग्रेस 10 साल लगातार सत्ता से बाहर रही है। उसे प्रदेश में कांग्रेस वापस नहीं लौट पाई है।

चौटाला ने रानिया विधानसभा में चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की

रणजीत सिंह चौटाला ने रानिया विधानसभा में चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और कहा की यदि बीजेपी मुझे रहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा भी और रनिया से जीतूंगा भी। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया है की पिछले साढ़े 9 साल में भाजपा ने प्रदेश और देश में बेहतरीन काम किया। विधानसभा चुनाव में मैनेजमेंट और कैंडिडेट का अहम रोल होता है। वहीं भाजपा के पास मजबूत संगठन है, लेकिन कांग्रेस अभी तक पिछले 10 सालों में अपना संगठन ही नहीं बना पाई। हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी सार्वजनिक होने के चलते कांग्रेस खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंं : Amit Shah Mahendragarh Visit : हरियाणा में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से जीतेगी : अमित शाह

यह भी पढ़ेंं : Jammu-Kashmir’s Doda Encounter : सेना के कैप्टन समेत 5 जवान शहीद