होम / Aditya Chautala हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त

Aditya Chautala हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त

BY: • LAST UPDATED : July 18, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aditya Chautala : हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। आदित्य ने मार्केटिंग बोर्ड के कार्यालय पंचकूला में पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनका जीवन सदैव किसान हित में समर्पित रहा है और वे आगे भी किसान हित में पहले की तरह काम करते रहेंगे।

Aditya Chautala : हरियाणा सरकार ने सदैव किसान हित में निर्णय लिए

हरियाणा सरकार ने भी सदैव किसान हित में निर्णय लिए हैं और उन्हें लागू कर किसानों को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का कार्य किया है। आदित्य ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की सोच भी किसान हितैषी है और वे भी किसानों के हितार्थ कार्य कर रहे है। वर्तमान भाजपा सरकार में किसानों के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसलिए सरकार ने भावान्तर भरपाई योजना, फसल बीमा योजना, फसल विविधीकरण, फसल अवशेष पराली प्रबंधन जैसी अनूठी और कारगर योजनाएं किसानों के लिए क्रियान्वित की हैं और इन योजनाओं का लाभ सीधे रूप से किसानों को मिल रहा है। आदित्य इससे पहले भी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके है। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Haryana Breaking News : निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत का हरियाणा सरकार को समर्थन जारी रहेगा

यह भी पढ़ें : Big Decision For Agniveers : नायब सरकार ने अग्निवीरों के लिए लिया बड़ा फैसला, मिलेगा दस प्रतिशत आरक्षण

यह भी पढ़ें : MP Deepender Hooda : हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान ले चुका जन-आंदोलन का रूप : दीपेंद्र हुड्डा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT