होम / Geeta Marathon : गीता मैराथन में नजर आया युवाओं का जोश और उत्साह

Geeta Marathon : गीता मैराथन में नजर आया युवाओं का जोश और उत्साह

• LAST UPDATED : November 28, 2021

डॉ. राजेश वधवा

Geeta Marathon : अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2021 की गीता मैराथन में युवाओं का जोश और उत्साह देखने को मिला। इन युवाओं की उमंग और बुलंद हौसलों से देश के उज्ज्वल भविष्य को सहजता से देखा जा सकता था। इस गीता मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1500 युवक और युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस मैराथन के साथ ही अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2021 की गतिविधियों का भी आगाज हो गया है।

Read More :1 Woman IAS and IPS Officer in 22 District : 22 जिलों में केवल एक महिला आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी

गीता मैराथन को हरी झंडी देकर किया रवाना Geeta Marathon

Geeta Marathon

अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2021 की गीता मैराथन का शुभारंभ करने के लिए हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह और विधायक सुभाष सुधा स्वयं ब्रह्मïसरोवर पुरूषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से आयोजित गीता मैराथन को खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

Read More : Target to prepare 2500 doctors : हर वर्ष 2500 डॉक्टर तैयार करने का लक्षय: मनोहर लाल

नकद राशी देकर युवाओं को किया सम्मानित Geeta Marathon

Geeta Marathon

इसके उपरांत खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिता भाटिया ने पुरूषों की 10 किलोमीटर दौड में बुंदलशहर यूपी से लोकेन्द्र चौधरी प्रथम, मोरहेडा एमपी से कुलदीप सिंह द्वितीय, सहारनपुर यूपी से प्रिंस कुमार तृतीय स्थान पर आने पर क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया।

Read More : PM Start Up Scheme : प्रधानमंत्री स्टार्ट-अप योजना के जरिए छोटे उद्यमियों को बढ़ावा दिया जाएगा : मनोहर लाल

5 किलोमीटर महिला मैराथन में भिवानी की सोनिका प्रथम स्थान पर Geeta Marathon

Geeta Marathon

खेल मंत्री संदीप सिंह व विधायक सुभाष सुधा ने 5 किलोमीटर महिला मैराथन में प्रथम स्थान पर आने वाली सोनिका भिवानी, द्वितीय स्थान पर हिसार से वर्षा व तीसरे स्थान पर आने वाली सोनीपत से किरण को भी क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पुरूष वर्ग में अलमोरा उतराखंड से अमित, करनाल से अशोक कुमार, पानीपत से विपिन, अम्बाला से अमरप्रीत, कुरुक्षेत्र से रवि कुमार, अम्बाला से संतोष कुमार, यमुनानगर से मोहित तथा महिला वर्ग में करनाल की संजू, उत्तरप्रदेश की अर्पिता, सोनीपत की अनिता, भिवानी की भादो, रोहतक की स्नेहा, अंबाला की रिम्पी और उत्तरप्रदेश की बबीता कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100-2100 रुपए देकर सम्मानित किया।

Read More : Self Sufficient University विवि को आत्मनिर्भर बनाने में पूर्व छात्रों का अहम योगदान : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

जब प्रत्येक युवा खेलेगा तो देश हर क्षेत्र में बुलन्दियों को छुएगा Geeta Marathon
Geeta Marathon

खेल मंत्री संदीप सिंह ने युवाओं के साथ सीधा सवांद करते हुए कहा कि खेल विभाग की इस मैराथन से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2021 की गतिविधियों का विधिवत रूप से आगाज हो गया है। इस मैराथन के लिए केडीबी, जिला प्रशासन और तमाम खिलाडी बधाई के पात्र है। इस मैराथन में युवाओं के जोश और उत्साह को देखकर खेल मंत्री ने कहा कि सभी युवा खिलाडियों को मेहनत और लगन से अपने-अपने खेल और क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। जब प्रत्येक युवा पूरे उत्साह के साथ खेलेगा तो निश्चित ही देश खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में बुलन्दियों को छुएगा।

Read More : Self Employment Antyodaya Gram Utthan Mela : स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश भर में लगाए जाएंगे अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले : मुख्यमंत्री

विधायक सुभाष सुधा ने नागरिकों को अंतर्राष्टद्द्रीय गीता महोत्सव की दी बधाई Geeta Marathon

Geeta Marathon

विधायक सुभाष सुधा ने सभी नागरिकों को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2021 की गतिविधियों का आगाज होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से जहां गीता महोत्सव को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला वहीं धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र ने भी विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का हर वर्ष प्रदेश ही नहीं देश के हर कोने के नागरिक बेसब्री से इंतजार करते है। इस मैराथन में विभिन्न प्रदेशों के खिलाडियों के शिरकत करने से इसका सहजता से आंकलन भी किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2021 का निमंत्रण देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह महोत्सव सफल हो पाएगा।

Read More : Moolchand Decided हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें और खरीदेंगे : मूलचंद

1500 पुरूष और महिला खिलाडियों ने की भागीदारी Geeta Marathon

Geeta Marathon

उपायुक्त मुकुल कुमार ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन, केडीबी और खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गीता मैराथन 2021 का सफल आयोजन किया गया। इस मैराथन में विभिन्न प्रदेशों से करीब 1500 पुरूष और महिला खिलाडियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस वर्ष कोविड-19 के नियमों के कारण खिलाडियों की संख्या को सीमित करने का प्रयास किया गया। केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता ने सभी मेहमानों, मीडिया, अधिकारियों और खिलाडियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सांझे प्रयासों से गीता मैराथन 2021 का सफल आयोजन हो पाया है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर केडीबी के सदस्य सौरभ चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरूला, केसी रंगा, डीएसपी सुभाष चंद्र, परिवहन विभाग के जीएम अशोक कुमार, प्रशिक्षक जय भगवान गोयत, शमशेर सिंह, मनोज कुमार, साई के सेवानिवृत चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह,सतपाल सिंह, यशवीर सिंह, गुरनाम सिंह, जितेन्द्र सिंह, पंकज पराशर, सोहन लाल सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे।

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox