होम / Capt. Ajay Yadav In Panipat : जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी : कैप्टन यादव

Capt. Ajay Yadav In Panipat : जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी : कैप्टन यादव

• LAST UPDATED : July 28, 2024
  • कांग्रेस 70 पार और बीजेपी जाएगी यमुना पार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Capt. Ajay Yadav In Panipat : हरियाणा में इस बार कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में 70 पार जाएगी और बीजेपी को प्रदेश की जनता यमुना पार भेजकर ही दम लेगी। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही समाज को बांटने और ध्रुवीकरण का काम किया है। लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व टिकट वितरण कमेटी मेंबर कैप्टन अजय यादव ने पूर्व विधायक एवं ओबीसी मोर्चा कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह छौक्कर के निवास पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

इससे पहले यहां पहुंचने पर उनका हरियाणा कांग्रेस पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी व पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह छौक्कर अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री शहंशाह कहते हैं, लेकिन लाखों के सूट तो वो पहने हैं और राहुल गांधी तो टी शर्ट-पैंट में रहते हैं।

Capt. Ajay Yadav In Panipat : राहुल गांधी शहंशाह नहीं बल्कि ”आपका भाई है”

राहुल हमारे भाई हैं और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो पसीना बहाया है वह रंग लाएगा। सावन का महीना चल रहा है सोमवार को जब मंदिर में जाओ तो इन दुष्टों से प्रदेश को मुक्ति मिलने की भोले शंकर से प्रार्थना करना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शहंशाह नहीं बल्कि आपका भाई है और नरेंद्र मोदी शहंशाह है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी प्रदेश से बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देगी और भाजपा का कोई नाम लेवा नहीं बचेगा। जनता को समझ आ चुका है कि कांग्रेस ही प्रदेश का भला कर सकती है और प्रदेश में पार्टी की लहर चल रही है।

इनमें कोई दाग नहीं है और मेहनती है

पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर की तारीफ करते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा कि इनमें कोई दाग नहीं है और मेहनती है। उन्होंने अपने समय में काफी लोगों को नौकरी लगवाई है। लोगों द्वारा भरत सिंह छौक्कर को टिकट देने की मांग करने पर कैप्टन यादव ने कहा कि जब टाइम आएगा तो मैं अपनी तरफ से पूरा जोर लगा दूंगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और आए दिन लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बी आर कौशिक, मोनू रावल छाजपुर, बंसी जौरासी दिनेश कुमार सुल्तान राकेश कुमार रामधन जय भगवान सुनील सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Congress Jan Sandesh Yatra : लोकसभा में कांग्रेस की जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता का हाथ कांग्रेस के साथ : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : Manu Bhaskar : पेरिस में छा गई म्हारी छोरी मनु : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जीता पहला मेडल 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox