होम / BJP Scheduled Caste Front Meeting : अनुसूचित जाति समाज को कांग्रेस ने हमेशा अपने हित के लिए इस्तेमाल किया : मोहन लाल बड़ौली

BJP Scheduled Caste Front Meeting : अनुसूचित जाति समाज को कांग्रेस ने हमेशा अपने हित के लिए इस्तेमाल किया : मोहन लाल बड़ौली

• LAST UPDATED : July 29, 2024
  • भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओ को दिया जाता है सम्मान
  • आने वाले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी
  • कांग्रेस की पोल खोलने के लिए भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जाति मोर्चा ही काफी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Scheduled Caste Front Meeting : सोमवार को जिला पानीपत में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के विधानसभा संयोजको एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

भारतीय जनता पार्टी ने जब भी संविधान का संशोधन किया है तो अनुसूचित जाति समाज के आरक्षण को बचाने के लिए किया, जबकि कांग्रेस ने अनेको बार संशोधन करके संविधान को तोड़ने का काम किया है। हरियाणा का अनुसूचित जाति मोर्चा कांग्रेस के सवालों का जवाब देने के लिए सक्षम है और आने वाले चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

BJP Scheduled Caste Front Meeting : भाजपा करती है अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान

एससी मोर्चे के अध्यक्ष एवं पटौदी विधानसभा से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान भी करती है और महापुरुषों का जितना सम्मान और स्मारक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बने हैं उतने कभी नही बने। महापुरुषों की जयंतिया पूव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मनानी शुरू हुई तो वहीं क्षेत्र में संत कबीर, गुरु रविदास जी का स्मारक बनना आरम्भ हुआ। बाबा साहब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर बाबा साहब के स्मारक बनाने के लिए निर्माण किया गया।

संविधान हमेशा कांग्रेस ने ही बदला

पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि संविधान हमेशा कांग्रेस ने ही बदला है। कांग्रेस ने ही बाबा साहब को मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर किया और लोकतंत्र का गला घोटा था। बैठक में पूर्व सांसद अशोक तंवर, अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल पाली, अंबाला के प्रभारी अशोक कटारिया, सूरजमल किलोई, प्रशांत चांवरिया, सुनीता अरधाना, राजेश बोहत, सेवानिवृत डीईओ रमेश, पानीपत के जिला अध्यक्ष दुष्यंत, अनुसूचित जाति मोर्चा पानीपत के अध्यक्ष रविन्द्र सहित सभी जिलों के अध्यक्ष व विधानसभाओं के संयोजकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : Kiran Chaudhary : अभी भी कांग्रेस विधायक ही रहेंगी किरण चौधरी, मानसून सत्र में उन्हें कांग्रेस के खेमे में ही बैठना होगा

यह भी पढ़ें : Haryana Skill Employment Corporation : प्रशासनिक सचिवों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के निर्देश

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox