होम / Shah Rukh Khan Eyes Disease : आंखों के इलाज के लिए अभिनेता शाहरुख खान जाएंगे अमेरिका

Shah Rukh Khan Eyes Disease : आंखों के इलाज के लिए अभिनेता शाहरुख खान जाएंगे अमेरिका

• LAST UPDATED : July 30, 2024
  • मोतियाबिंद से पीड़ित हैं बालीवुड के बादशाह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shah Rukh Khan Eyes Disease : बॉलीवुड के बादशाह 2 माह बाद फिर अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बता दें कि अभी कल यानि 29 जुलाई को उनकी आंखों को सर्जरी हुई है, लेकिन यह सर्जरी ठीक से न होने के कारण अब उन्हें अमेरिका जाना पड़ेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार वह आंख के ट्रीटमेंट के लिए आज ही अमेरिका रवाना हो रहे हैं।

Shah Rukh Khan Eyes Disease : 2 महीने पहले हुए थे हीट स्ट्रोक का हुए थे शिकार

गौरतलब है कि इससे 2 माह पहले ही आईपीएल 2024 के दौरान उन्हें गुजरात के अहमदाबाद में हीट स्ट्रोक हुआ था। डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल से एक दिन बाद छुट्टी दे दी गई और पूरे आईपीएल सीजन के दौरान पत्नी गौरी खान उनकी देखभाल करती सामने आईं।

यहां के अस्पताल में करवा रहे थे आंखों का इलाज

शाहरुख खान को आंखों में मोतियाबिंद की जानकारी सामने आई थी। उनकी दोनों आंखां में दिक्कत हो रही थी और पिछले कुछ दिन से वह मुंबई के एक अस्पताल में ट्रीटमेंट करवा रहे थे। एक आंख का ऑपरेशन भी हुआ था, मगर आपरेशन ठीक नहीं हो पाया।

अमेरिका के बाद स्विट्जरलैंड भी जा सकते हैं अभिनेता

वहीं बता दें कि अभिनेता शाहरुख अमेरिका में ट्रीटमेंट करवाने के बाद 7-8 अगस्त को स्विट्जरलैंड जाएंगे। हालांकि यह कंफर्म नहीं हो पाया कि शाहरुख वहां पर्सनल काम से जा रहे हैं या फिर किसी प्रोफेशनल वजह से।

ये है उनकी अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह सुहाना की दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। सुहाना ने इससे पहले ‘आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। किंग की शूटिंग के बाद शाहरुख ‘पठान 2’ के लिए काम करेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के तौर पर नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox