होम / HPSC and HSSC Scam Investigation : सरकार पहले भर्ती घोटाले करती है और फिर जांच का शोर मचाकर मामले को रफादफा कर देती है : बुद्धिराजा

HPSC and HSSC Scam Investigation : सरकार पहले भर्ती घोटाले करती है और फिर जांच का शोर मचाकर मामले को रफादफा कर देती है : बुद्धिराजा

• LAST UPDATED : November 30, 2021

इंडिया न्यूज,चंडीगढ़ :

HPSC and HSSC Scam Investigation : प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि एचपीएससी और एचएसएससी भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग थी। लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर 2 घंटे इंतजार करवाने के बाद भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने ना मुख्यमंत्री पहुंचे और ना ही उनके स्टाफ का कोई सदस्य।

Read More : Abhay Singh Chautala : एचपीएससी घोटाले के मुख्य आरोपियों को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद: अभय सिंह चौटाला

मामले की जांच से भाग रहे मुख्यमंत्री HPSC and HSSC Scam Investigation

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रवैए से साफ है कि वो मामले की जांच से भाग रहे हैं। लेकिन यूथ कांग्रेस ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो यूथ कांग्रेस 3 दिन बाद एचपीएससी की चढ़ाई करेगी। बुद्धिराजा ने कहा कि सरकार भर्ती घोटाले में शामिल उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों और सत्ताधारियों को बचाने में लगी हुई है।

Read More : OP Dhankar : ओ पी धनखड़ सिखायेंगे सोशल मीडिया के गुर

एचएसएससी ‘कैश फॉर जॉब’ घोटाले की तरह रफा-दफा करना चाहती सरकार HPSC and HSSC Scam Investigation

सरकार एचपीएससी भर्ती घोटाले को भी एचएसएससी ‘कैश फॉर जॉब’ घोटाले की तरह रफा-दफा करना चाहती है। इतने दिन बाद भी रिमांड के दौरान विजिलेंस घोटाले के आरोपियों से उपयुक्त बरामदगी नहीं कर पाई।

कोर्ट की तरफ से आरोपियों का रिमांड खारिज करते हुए जो टिप्पणी की गई है उससे साफ है कि विजिलेंस सरकार के दबाव में पूरे मामले को दबाना चाहती है। इसमें कहा गया है कि विजिलेंस की मंशा ही नहीं है कि वह दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाए।

Read More : Bajrangi Bhai Jaan Traces 600 Missing people : एएसआई राजेश कुमार बने बजरंगी भाई जान, अब तक 600 लापता लोगों को ढूंढा

सरकार ‘चोर मचाए शोर’ की नीति पर काम कर रही HPSC and HSSC Scam Investigation

बुद्धिराजा ने कहा कि यह सरकार ‘चोर मचाए शोर’ की नीति पर काम कर रही है। सरकार पहले भर्ती घोटाले करती है और फिर खानापूर्ति की जांच का शोर मचाकर मामले को रफादफा कर देती है। खट्टर सरकार के दौरान दो दर्जन से ज्यादा भर्तियों के पेपर लीक हो चुके हैं।

Read More :Geeta Marathon : गीता मैराथन में नजर आया युवाओं का जोश और उत्साह

लेकिन अब तक एक भी मामले में दोषियों को सजा नहीं हुई है। कांग्रेस की तरफ से बार-बार पेपर लीक, खाली ओएमआर शीट, कैश फॉर जॉब और फर्जी सॉल्वर जैसे घोटालों की जांच करवाने की मांग उठाई गई।

लेकिन बार-बार मुख्यमंत्री की तरफ से इन आरोपों को नकारते हुए भर्ती माफिया को क्लीन चिट दे दी गई। क्या इससे स्पष्ट नहीं हो जाता कि भ्रष्टाचारियों को खुद मुख्यमंत्री का संरक्षण हासिल है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर मुख्यमंत्री पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच से क्यों भाग रहे हैं?

Read More : PM Start Up Scheme : प्रधानमंत्री स्टार्ट-अप योजना के जरिए छोटे उद्यमियों को बढ़ावा दिया जाएगा : मनोहर लाल

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Read More : PM Start Up Scheme : प्रधानमंत्री स्टार्ट-अप योजना के जरिए छोटे उद्यमियों को बढ़ावा दिया जाएगा : मनोहर लाल

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox