होम / Kisan Movement सरकार पहले मांगें पूरी करे फिर वापसी की सोचेंगे : चढूनी

Kisan Movement सरकार पहले मांगें पूरी करे फिर वापसी की सोचेंगे : चढूनी

• LAST UPDATED : December 1, 2021

इंडिया न्यूज, सोनीपत।
Kisan Movement केंद्र द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद भी फिलहाल किसानों का आंदोलन अभी थमा नहीं है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने साफ कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से उनके पास बातचीत का अभी तक कोई न्योता नहीं आया। चढूनी कुंडली बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन की बैठक से पहले बातचीत कर रहे थे। चढूनी ने कहा कि पहले सरकार मुकदमे वापस ले और आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा करें, तभी किसान वापसी के बारे में सोचेंगे।

मांगें पूरी होने तक यहां से नहीं जाएंगे : सुमन (Kisan Movement)

वहीं भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा ने कहा कि सरकार पहले किसानों की मांगें माने। किसानों के पास सरकार की ओर से फिलहाल कोई सूचना नहीं है। जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती, तब तक किसान यहां से जाने वाले नहीं हैं।

Also Read : Omicron Virus हरियाणा में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं तो होगा चालान

Also Read : Omicron Alert पहले जो चपेट में आए, उन्हें अधिक खतरा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox