होम / Today Petrol Diesel Price जानिए पेट्रोल और डीजल के क्या भाव आज?

Today Petrol Diesel Price जानिए पेट्रोल और डीजल के क्या भाव आज?

• LAST UPDATED : December 5, 2021

Today Petrol Diesel Price

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

देश में पिछले एक महीने से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार स्थिरता बनी हुई है और यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा है। आज भी लोगों को वाहन ईंधन के दामों से राहत मिली। भारत की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां शहरों में रविवार को लागू होने वाले पेट्रोल व डीजल के रेट के जारी कर दिए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 05 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में जनता को पेट्रोल 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

अगर बात देश के चार बड़े महानगरों की करें तो सबसे सस्ता पेट्रोल राजधानी दिल्ली में लोगों को मिल रहा है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से नीचे चल रही है। वहीं, तीन अन्य महानगरों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर से लोगों को मिल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल व डीजल में लगने वाले वैट में कटौती की थी, जिसके चलते सूबे की जनता को पेट्रोल की बढ़े दामों से राहत मिली थी।

हालांकि वैट में कटौती करने के बाद सरकार ने डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया और यह पहले के दाम की तरह आज भी वही दामों में लोगों को मिल रहा है। वहीं, चार महानगरों में अगर डीजल की रेट की बात करें तो यहां पर इसके दाम 100 से नीचे बने हुए हैं। दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है।

दाम ओर भी हो सकते है कम (Today Petrol Diesel Price)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि शायद देश में लोगों को और भी पेट्रोल व डीजल के दामों से राहत मिल जाए, क्योंकि कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल का दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहा है।

यह आज के प्रमुख शहरों का पेट्रोल-डीजल का भाव  (Today Petrol Diesel Price)

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 95.14, 86.67
  • मुंबई 109.98, 94.14
  • कोलकाता 104.67, 89.79
  • चेन्नई 101.40, 91.43
  • भोपाल 107.23, 90.87
  • बेंगलुरु 100.58, 85.01
  • पटना 105.92, 91.09
  • रांची 98.52, 91.56
  • चंडीगढ़ 94.23, 80.09
  • लखनऊ 95.28, 86.80
  • देहरादून 99.41, 87.56
  • दमन 93.02, 86.90
  • पणजी 96.38, 87.27
  • पोर्ट ब्लेयर 82.96, 77.13
  • चंडीगढ़ 94.98, 83.89
  • नोएडा 95.51, 87.01

तेल कंपनियां करती है देश में 6 am पर तेल के भाव तय (Today Petrol Diesel Price)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार हर देश में पेट्रोल व डीजल के रेट तैया किए जाते हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं और सुबह छह बजे बताती हैं।इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Read More: International Gita Mahotsav Photoes फोटो के जरिये देखें महोत्सव की कुछ झलकियां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox