होम / Peasant Movement Ended किसानों पर हेलिकॉटर से होगी फूलों की वर्षा

Peasant Movement Ended किसानों पर हेलिकॉटर से होगी फूलों की वर्षा

• LAST UPDATED : December 10, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Peasant Movement Ended गुरुवार देर सायं को किसानों ने मोर्चा फतेह का ऐलान कर दिया था। 378 दिनों के बाद किसानोें को सफलता मिली। बता दें कि किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद अब किसानों द्वारा अब धरना स्थल से अधिकतर टेंट हटा लिए गए हैं और वापसी की तैयारियां चल रही हैं। 11 दिसंबर को किसान यहां से अपने घर जाएंगे।

ये बोले किसान नेता Peasant Movement Ended

एसकेएम के नेताओं का कहना है कि किसानों के आंदोलन स्थल से घर जाने से पहले हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा होगी। इससे पहले किसान शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर सफाई करेंगे। आंदोलनकारियों ने बताया कि जाने से पहले हेलिकॉप्टर से आंदोलन स्थल पर फूल बरसाए जाएंगे।

13 को स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे किसान Peasant Movement Ended

पंजाब के किसान बोहा मंडी में रुकेंगे, फिर यहां से अपने-अपने जिलों में जाएंगे। संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि वे 11 दिसंबर को रवानगी करेंगे और 13 दिसंबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग में मत्था टेकेंगे। आंदोलन के कारण जिन लोगों को दिक्कत हुई उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे।

किन मुद्दों पर बनी है सहमति Peasant Movement Ended

1- केंद्र सरकार द्वारा कमेटी बनाई जाएगी जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल होंगे। फिलहाल अभी जिन फसलों पर MSP मिल रही है, वह जारी रहेगी। एमएसपी पर जितनी खरीद होती है, उसे भी कम नहीं किया जाएगा।

2- हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों पर दर्ज केसों को वापस लेगी। वहीं दिल्ली और अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के साथ रेलवे द्वारा दर्ज केसों को भी तत्काल वापस लिया जाएगा।

3- मुआवजे के मुद्दे पर बात की जाए तो उसको लेकर भी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सहमति बन गई है। पंजाब सरकार की तरह यहां भी 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि किसान आंदोलन में कुल 700 से अधिक किसानों की मौत हुई है।

4- बिजली संशोधन बिल को लेकर भी बात हुई कि पहले उस पर किसानों के अलावा सभी संबंधित पक्षों से चर्चा होगी। सरकार उसे सीधे संसद में नहीं ले जाएगी।

5- प्रदूषण कानून को लेकर किसानों को सेक्शन 15 से आपत्ति थी, जिसमें किसानों को कैद नहीं, लेकिन जुर्माने का प्रावधान है। इसे भी केंद्र सरकार हटाएगी।

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox