होम / BJP’s Manifesto एकत्रीकरण अभियान ज़ोरों पर

BJP’s Manifesto एकत्रीकरण अभियान ज़ोरों पर

• LAST UPDATED : August 26, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP’s Manifesto : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संकल्प पत्र समिति के सदस्य डॉ संजय शर्मा ने पंचकूला ज़िले के मोरनी मंडल में समाज के विभिन्न वर्गों एवं बिरादरियों से सीधा संपर्क करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु लिखित सुझाव एकत्र किये जिसे भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में जोड़ा जायेगा।

डॉ शर्मा ने बताया मोरनी क्षेत्र से प्राप्त अधिकांश सुझाव ज़मीन के मालिकाना हक़ को लेकर है, ऐसे अधिकांश परिवार जो पुश्तों से मोरनी में रह रहे है उन्हें आज भी नौतोड़ के तहत ज़मीन या मकान का मालिकाना हक़ नहीं प्राप्त है, साथ ही अधिकांश मोरनी वासियों की यह भी मांग है की पडोसी राज्य हिमाचल में रहने वाले लोगो को पहाड़ी राज्य होने के नाते जो विशेष रियायते सरकार से मिलती है वो हरियाणा सरकार मोरनी क्षेत्र को भी दे जिससे मोरनी क्षेत्र की जनता भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके।

BJP’s Manifesto : संकल्प पत्र में मोरनी को विशेष तरजीह

संकल्प पत्र में मोरनी को विशेष तरजीह देने के लिए भाजपा के इस पहल का मोरनी क्षेत्र के सरपंचो, ब्लॉक समिति सदस्यों, पंचायतों एवं स्थानीय निवासियों ने खुले दिल से स्वागत किया। ड़ॉ संजय शर्मा ने कहा भाजपा अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए आमजन से सम्बंधित धरातल से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं के निदान को पहले प्राथमिकता देती है, इसके उलट हरियाणा की विपक्षी पार्टिया विशेषकर कांग्रेस के सत्ता में आने का एक मात्र लक्ष्य होता है।

महज अपना और अपनों के परिवारों का विकास, कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे एवं घोषणाएं व्यावहारिक दृष्टि मात्र एक छलावा है, कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं का अनुमानित खर्च अगर निकाला जाये तो ये हरियाणा के कुल सालाना बजट से भी ज्यादा बैठता है, इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हरियाणा की जनता को किस हद तक गुमराह करने का कार्य कर सकती है।

जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली

हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान को लेकर जिस प्रकार झूठी अफवाहें फैलाई, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया ये बात जनता अब भली भांति समझ चुकी है और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली और कांग्रेस को अच्छा सबक सिखाते हुए हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। संकल्प पत्र एकत्रीकरण अभियान में उपस्थित पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा जिस प्रकार भाजपा ने 2019 के अपने संकल्प पत्र में जो वादे किये थे उन सभी वादों को पूरा करके दिखाया।

प्रत्येक वादों को पूरा करने का कार्य भाजपा करेगी

उसी प्रकार 2024 विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र के प्रत्येक वादों को पूरा करने का कार्य भाजपा करेगी। इस मौके पर मोरनी मंडल अध्यक्ष सुखबीर राणा, मंडल महामंत्री परमजीत पम्मी, जिला सचिव कनक रेखा, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, एससी मोर्चा सचिव मामचंद, ब्लॉक समिति मेंबर सुभाष राणा, आईटी प्रमुख भूपिंदर सिंह, रतन सिंह, रणवीर सिंह, देशराज शर्मा, सतपाल जॉली, प्रदीप राणा व मोरनी के तमाम कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी संकल्प पत्र एकत्रीकरण अभियान से जुड़े।

Haryana Assembly Polls 2024 : भाजपा ने की चुनाव की तारीख बदलने की अपील

CM in Rohtak : जनता तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनाएगी : नायब सैनी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox