होम / Storm America Latest News अमेरिका में विनाशकारी तूफान, अब तक 70 से ज्यादा की मौत

Storm America Latest News अमेरिका में विनाशकारी तूफान, अब तक 70 से ज्यादा की मौत

• LAST UPDATED : December 12, 2021

Storm America Latest News

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन:

Storm in America अमेरिका के केंटकी में कल आए भीषण तूफान ने तबाही मचा दी है। रिपोर्टों के अनुसार अकेले इस राज्य में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Also Read : India News Haryana Faridabad Adhiveshan Session 2 Update शहर को सुंदर बनाने के लिए सभी लोग तत्पर

अब तक अमेरिका के पांच राज्यों में यह बवंडर कई जगह भारी नुकसान पहुंचा चुका है और सबसे ज्यादा नुकसान केंटकी के मेफील्ड शहर में हुआ है। तूफान के दौरान केंटकी में अचानक अंधेरा छा गया और विभिन्न हादसों में कई लोगों की मौत हो गई। इलिनोइस में अमेजन के गोदाम की छत गिर जाने से करीब छह लोगों की मौत की खबर है।

चंद मिनटों में कई वाहन चपेट मेें लिए, इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : Jo Biden (Storm America Latest News)

तूफान इतना खतरनाक था कि इसने चंद मिनटों में कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने तूफान को इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है। उन्होंने कहा, हम अभी भी नहीं कह सकते कि इस तूफान में कितने लोगों की जान चली गई है और कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, यह एक त्रासदी है।

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी (Storm America Latest News)

बचाव दल मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। मृतकों में कई लोग केंटकी के एक मोमबत्ती कारखाने में काम कर करते थे। इलिनोइस में जिन छह लोगों की मौत हुई हुई है वे अमेजन के गोदाम में क्रिसमस के आॅर्डर तैयार कर रहे थे।

मेफील्ड में कई घर व इमरातें मलबे में तब्दील, पेड़ उखड़े (Storm America Latest News)

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि यह इतिहास की सबसे विनाशकारी मानवीय आपदा है। आपदा में 100 से अधिक लोगों के के मारे जाने की आशका है।

मेफील्ड शहर में कई घर, इमरातें मलबे में तब्दील हो गए हैं। पेड़ भी उखड़ चुके हैं और कारें खेतों में उल्टी पड़ी दिखाई दीं। बेशियर ने बताया कि जिस समय तूफान आया एक मोमबत्ती बनाने के कारखाने में करीब 110 लोग काम कर रहे थे और छत उनके ऊपर गिर गई। इस घटना में 40 लोगों को बचा लिया गया है और छह लोगों की मौत हो गई।

 

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox