होम / Faridabad News: दिव्यांग महिला से दरिंदगी के बाद हत्या करने वाले को मौत की सजा

Faridabad News: दिव्यांग महिला से दरिंदगी के बाद हत्या करने वाले को मौत की सजा

• LAST UPDATED : August 30, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Faridabad News: फरीदाबाद की एक अदालत ने गुरुवार को दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला नवंबर 2022 का है, जब सेक्टर-7 के एक पार्क में महिला का शव मिला था। पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से दिव्यांग महिला अपने पति को बिना बताए घर से निकलकर न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। वहां उसकी मुलाकात मनोज नेपाली नामक व्यक्ति से हुई, जिसने उसे पार्क में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी को मौत की सजा

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार ने आरोपी मनोज नेपाली को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 376 (दुष्कर्म) के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने आरोपी को मौत की सजा सुनाते हुए कहा कि मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ इस तरह का घिनौना अपराध अक्षम्य है और इसे माफ नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही, आरोपी पर 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

पुलिस ने 22 लोगों की गवाही 

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 22 लोगों की गवाही ली, हालांकि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने मनोज नेपाली को दोषी करार दिया और कड़ी सजा सुनाई।

Haryana News: रहस्यमय हालात में कैथल के युवक की बेलारूस में मौत

Peepal Tree Calf Head Found : हिसार में पीपल के नीचे मिला बछड़े का सर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox