होम / Jind News : जींद कल्याण सेवा समिति की भूख हड़ताल 11वें दिन भी रही जारी

Jind News : जींद कल्याण सेवा समिति की भूख हड़ताल 11वें दिन भी रही जारी

• LAST UPDATED : August 31, 2024
  • होटल संचालक पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, पक्का इलाज कर के ही उठेंगे कालोनीवासी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind News : जींद, नरवाना रोड स्थित सुंदर नगर के निकट जींद कल्याण सेवा समिति की भूख हड़ताल शनिवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई। कॉलोनीवासियों ने कहा कि जब तक इस समस्या का पक्का समाधान जिला या पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। अजमेर खटकड़, रणबीर रेढू, सुरेश, प्रेम भुक्कल, साधू राम प्रजापत व आकाश ढांडा आदि ने आरोप लगाया है कि यहां पर होटल बनाया गया है और इस होटल में अनैतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।

समाधान शिविर से लेकर एसपी को शिकायत दी लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सुंदर नगर के लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में होटल में कमरा किराया पर देकर स्कूल, काॅलेज, आईटीआई समेत दूसरे शिक्षण संस्थानों के लड़के व लड़कियां आते हैं और गलत काम करते हैं। सरेआम अश्लीलता के कारण काॅलोनी के लोगों को शर्मशार होना पड़ रहा है। इससे कहीं न कहीं अपराध को भी बढ़ावा मिल रहा है। काॅलोनी में बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों से महिलाओं को परेशानी हो रही है। इससे पहले भी 14 जनवरी को कालोनी के लोगों ने मिलकर पटियाला चौक पुलिस चौकी, एसपी सुमित कुमार को शिकाय दी थी और कई दिन तक धरना दिया था। तब कुछ समय के लिए यहां अनैतिक गतिविधियां रूक गई थी लेकिन अब फिर से यह शुरू हो गया है।

18 जून को समाधान शिविर में इस मामले की शिकायत दी गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार को दोबारा से शिकायत दी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगीए तब तक धरना खत्म नहीं होगा।

MP Selja : चुनाव देखकर आयोग से भर्ती की अनुमति मांग कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

दक्षिण हरियाणा में लहराएगा BJP का परचम ? जानिए क्या है चुनावी रणनीति

Dushyant Chautala : भाजपा-कांग्रेस को हुई जेजेपी-एएसपी गठबंधन की घबराहट : दुष्यंत चौटाला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox