होम / Biplab Kumar Deb: “पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी”, मेयर शक्ति रानी शर्मा के तारीफ में कही बड़ी बात

Biplab Kumar Deb: “पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी”, मेयर शक्ति रानी शर्मा के तारीफ में कही बड़ी बात

• LAST UPDATED : September 2, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Biplab Kumar Deb: हरियाणा भाजपा के सह प्रभारी विप्लव देव ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा, जो राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की माता भी हैं, भाजपा में शामिल हुई हैं। उनका भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले चुनावों में पार्टी की मजबूती को और बढ़ाएगा।

विप्लव देव ने कहा

विप्लव देव ने कहा कि शक्ति रानी शर्मा के भाजपा में आने से पार्टी को न केवल अंबाला बल्कि पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और यह साबित करता है कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश में अपने सिद्धांतों और विकास के एजेंडे पर चल रही है, जिससे जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है।

Haryana Election 2024: प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कब जारी होगी BJP उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें यहां

लोगों के बीच एक सकारात्मक बदलाव जगा रही- विप्लव देव

विप्लव देव ने जोर देकर कहा कि भाजपा न सिर्फ राजनीतिक ताकत बन रही है, बल्कि लोगों के बीच एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद भी जगाती है। पार्टी हरियाणा के विकास के लिए संकल्पबद्ध है और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के दम पर आगामी चुनावों में विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में विकास और सुशासन की राजनीति को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ जुड़कर इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

भाजपा की बढ़ती ताकत और स्वीकार्यता का प्रतीक

शक्ति रानी शर्मा के शामिल होने को उन्होंने भाजपा की बढ़ती ताकत और स्वीकार्यता का प्रतीक बताया और कहा कि आने वाले समय में और भी कई प्रमुख हस्तियां भाजपा के साथ जुड़ने के लिए आगे आ सकती हैं। विप्लव देव ने विश्वास जताया कि भाजपा हरियाणा में अपनी पकड़ को और मजबूत करेगी और आगामी चुनावों में सफलता हासिल करेगी।

Jai Prakash Dalal : दो दिन में भाजपा टिकटों की घोषणा कर देगी : जयप्रकाश दलाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox